राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर विचार संगोष्ठी

WhatsApp Image 2025-10-31 at 5.58.33 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास बदायूँ में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल (आईसीसी ) के निर्देशन में राजनीति विज्ञान विभाग ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने की, जबकि संचालन राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

प्राचार्य ने दीप प्रज्वलन एवं सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत को भौगोलिक और सामाजिक रूप से एकजुट करने का कार्य किया, जिसके कारण उन्हें राष्ट्रीय एकता का महानायक कहा जाता है। उन्होंने उपस्थित सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों से देश की एकता बनाए रखने के लिए संकल्पित होने का आग्रह किया। डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा, “राष्ट्रीय एकता दिवस हमें याद दिलाता है कि विविधताओं के बावजूद हमें एक सूत्र में बंधकर देश की प्रगति एवं समृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत रहना होगा। सरदार पटेल के योगदान को हम भुला नहीं सकते, जिन्होंने देश के सभी क्षेत्रों को एकता के सूत्र जोड़ कर भव्य भारत का निर्माण किया।” आईसीसी प्रमुख डॉ संजीव राठौर ने कहा कि आज के समय में सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक भेदों को दरकिनार कर एकता को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। डॉ हुकुम सिंह ने कहा, “राष्ट्रीय एकता दिवस पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश की अखंडता को बनाए रखेंगे। “राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि पटेल जी की दूरदर्शिता और निर्णय क्षमता ने आज़ाद भारत के विकास की नींव रखी। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर ही आज हमारा देश मजबूत और अखंड है। विचार संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई और अपने विचार प्रकट किए। समापन डॉ गौरव कुमार सिंह के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार, डॉ रविंद्र सिंह यादव, डॉ जुनेद आलम, डॉ प्रेमचंद चौधरी , डॉ सरिता एवं एनसीसी कैडेट्स अनन्या मिश्रा, आराध्या मिश्रा, पवन यादव अंजलि, मनु भारती, संध्या, काजल, विधि तोमर, हिना, संध्या कुमारी, निशा, रूबी, पूजा यादव, आशी राणा, ओमेंद्र यादव, अरविंद सिंह, नेहा शर्मा, हर्षित यादव ,रोहित,सक्षम सिंह, विजय सिंह, जय सिंह वर्मा ऋषभ गौतम, आर्यन, अभिषेक शाक्य, सिया तोमर आदि महाविद्यालय के छात्र-छात्रा व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights