बदायूं ।राष्ट्रीय घुमंतू विमुक्त जनजाति महासभा संगठन पूरे भारतवर्ष में सभी प्रदेशो मे बहुत ही सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में पदाधिकारी जुड़ रहे हैं जनपद बदायूं की इकाई की बैठक का आयोजन वजीरगंज के हतरा गांव मे सुदेश बाल्मीकि के आवास पर संचालन हुआ आयोजित बैठक का संचालन डॉक्टर एनपीएस सैलानी मण्डल सचिव ने किया बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार जिला अध्यक्ष ने की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रंजीत वाल्मीकि रहे प्रदेश अध्यक्ष जी ने बताया कि किसी भी विभाग को लेकर समस्या हो हमारे संगठन के लोग मौके पर तुरंत ही पहुंचकर और समस्या का समाधान करते हैं शिवा नायक प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया की समस्या किसी भी विभाग को लेकर हो पीड़ित वंचित लोगों का हर संभव मदद करी जाती है और कई मुद्दों पर चर्चा चली और सभी पदअधिकारी मीटिंग में उपस्थित रहे अंत मे मंडल सचिव सैलानी ने बैठक मे संगठन के हितार्थ कार्य को सदस्य्ता अभियान,मासिक बैठक मे उपस्थिति अनिवार्य, अनुशासित रहना, तथा संगठित रहना तमाम संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की बैठक के की समापन की घोषणा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए की बैठक मे उपस्थिति कार्यकर्ता पदाधिकारीगण मंगलेश ग्वाल प्रदेश सचिव शिवा नायक प्रदेश मीडिया प्रभारी संजू शर्मा जिला प्रभारी,राजू युवा प्रकोष्ठ जिला सचिव,नरेंद्र पाल मंडल अध्यक्ष बरेली, मोहित मंडल उपाध्यक्ष बरेली, आकाश ग्राम अध्यक्ष लहरा लाडपुर,मनोज कुमार जिला अध्यक्ष, नन्हे सिंह तहसील अध्यक्ष बिसौली, रमेश तहसील उपाध्यक्ष सहसवान,शेषपाल शाक्य आदि डी एन टी महा सभा बदायूं के कार्यकर्त्ता गण पदाधिकारीगण उपस्थित रहे