मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 30 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,50,885.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,40000/ किलो
सुर्खियाँ
रोहित शर्मा का ऐतिहासिक मुकाम: वनडे क्रिकेट में पूरे किए 12,000 रन, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का शानदार पलटवारसिंधु जल समझौते पर गरमाई सियासत: पाकिस्तान का भारत पर ‘वाटर वेपन’ का गंभीर आरोप, शहबाज सरकार ने दी चेतावनीसंविधान विरोधी है भाजपा, अपने हकों की रक्षा के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा : दयाराम प्रजापतिवडनगर से वाराणसी जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ बदायूं पहुँची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर सेवायात्रियों का किया अभिनंदनरहें न रहें हम महका करेंगे बनके सदा से दी लता को श्रद्धांजलिसनातन संस्कृति सत्संग के प्रचार-प्रसार हेतु निकाली गई प्रभात फेरी
Uttar Pradesh

गाजीपुर में पुलिस ने गौ तस्कर को गोली मारी, दो आरोपी गिरफ्तार, कारतूस व गोवंश बरामद किया।

September 14, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजीपुर जिले के जंगीपुर और बिरनो थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार की रात मुठभेड़ में घायल दो शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी बिरनो भेजा गया। वहीं, मौके से एक आरोपी फरार होने में सफल रहा। एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि बिरनो थाना प्रभारी नसरतपुर के पास गश्त कर रहे थे, तभी मरदह से जंगीपुर की ओर जा रहा एक संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दिया। रोकने का प्रयास करने पर पिकअप सवार पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। सूचना पर जंगीपुर पुलिस भी पीछा करने लगी। भवरहा मोड़ पर घिरने पर बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया, जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा, एक पिकअप वाहन और चार गोवंश मवेशी बरामद किए गए। बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ में घायल संतोष राजभर, निवासी करीमुद्दीनपुर और सोनू यादव, निवासी जमसड़ा, थाना दुल्लहपुर को घायलावस्था में गिरफ्तार किया है। एएसपी ग्रामीण के अनुसार दोनों पर गाजीपुर, बलिया और बाराबंकी जिलों में गोवध, पशु क्रूरता, गिरोहबंद विरोधी अधिनियम और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights