बरेली। उत्तर रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड, जिला मुरादाबाद के तत्वावधान में बरेली के कमला नेहरू गाइड ग्रुप और सुभाष स्काउट ग्रुप ने पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए विशेष अभियान चलाया। रेलवे कॉलोनी, प्लेटफार्म और कर्मचारियों से डोर-टू-डोर संपर्क स्थापित कर सहयोग जुटाया गया। यह कार्यक्रम राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट हरजिंदर सिंह चहल और राज्य संगठन आयुक्त स्काउट संजय मेहता के निर्देश पर आयोजित किया गया। इस अभियान में बरेली ग्रुप के ग्रुप कैशियर महेश चंद्र, गाइड कैप्टन निधि गौतम, ब्लॉक लीडर सूची गुप्ता, रेंजर महक सिंह, इशू, स्काउट मास्टर मोहम्मद जैद खान और हादी ने दिन-रात मेहनत कर सहयोग जुटाया। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त स्काउट मुशर्रफ़ खान ने किया। संगठन ने सभी सहयोगियों और दानदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की पहल ही आपदा की घड़ी में समाज को मजबूती देती है।