बरेली। समाजवादी पार्टी की पीडीए पंचायत का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप रहे जबकि अध्यक्षता 119 विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने की। मुख्य अतिथि शिव चरन कश्यप ने कहा कि पंचायत में सबसे बड़ा मुद्दा भाजपा सरकार की नाकाम नीतियां रहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों, शिक्षकों, नौजवानों और छोटे व्यापारियों को सिर्फ परेशान करने का काम किया है। किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा, बेरोजगारी चरम पर है और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुँच चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल जुमलेबाजी कर जनता को गुमराह कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी ही जनता के अधिकारों की सच्ची लड़ाई लड़ रही है। अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी से अधिकतर जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होंगे और वर्ष 2027 में सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। कार्यक्रम के आयोजक बूंदन अंसारी रहे और संचालन शिवम सक्सेना ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह यादव, मनोहर पटेल, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, गौरव सक्सेना, बृजेश श्रीवास्तव, संजीव कश्यप, विपिन सक्सेना, अमर सिंह मौर्य, अजर अली, अंकित वाल्मीकि, रामप्रसाद यादव, राहुल वाल्मीकि, रिंकू प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।