मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 1 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,50,885.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,40000/ किलो
सुर्खियाँ
रोहित शर्मा का ऐतिहासिक मुकाम: वनडे क्रिकेट में पूरे किए 12,000 रन, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का शानदार पलटवारसिंधु जल समझौते पर गरमाई सियासत: पाकिस्तान का भारत पर ‘वाटर वेपन’ का गंभीर आरोप, शहबाज सरकार ने दी चेतावनीसंविधान विरोधी है भाजपा, अपने हकों की रक्षा के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा : दयाराम प्रजापतिवडनगर से वाराणसी जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ बदायूं पहुँची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर सेवायात्रियों का किया अभिनंदनरहें न रहें हम महका करेंगे बनके सदा से दी लता को श्रद्धांजलिसनातन संस्कृति सत्संग के प्रचार-प्रसार हेतु निकाली गई प्रभात फेरी
Uttar Pradesh

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कैंप

September 10, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। एसआरएमएस मेडिकल कालेज में बुधवार को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया। मानसिक रोग विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में आत्महत्या के कारणों, उसे रोकने की जानकारी दी गई। विभाग के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से जीवन के अनमोल होने और हर समस्या के समाधान का संदेश दिया। इस मौके पर एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर आदित्य मूर्ति ने मानसिक रोगों का समय से उपचार पर जोर दिया और इसके प्रति समाज की सोच बदलने के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने मानसिक रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुस्तिका का भी विमोचन किया। प्रोफेसर (डा.) दीपक चरन ने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की जानकारी दी और तेजी से बढ़ने की वजहों के साथ इसकी रोकथाम पर सुझाव भी दिए। मानसिक रोग विभाग के विद्यार्थियों डा.रिया कंसल, डा.आस्था बंसल, डा.अर्चित अवस्थी, डा.शिवानी राना, डा.गरिमा सिंह और डा.आदर्श कुमार ने नुक्कड़ नाटक के जरिये नौकरी न मिलने से परेशान एक नौजवान के तनाव, परिवार की भूमिका और परस्पर लगाव का मंचन किया। आत्महत्या तक ले जाने वाले अवसाद की स्थिति को दिखाया। इसके रोकथाम के तरीके बताए और जीवन के बहुमूल्य होने का संदेश देते हुए हर समस्या के समाधान की बात कही। नाटक में कहा गया कि अवसाद में जूझते व्यक्ति को पारिवारिक सहयोग, अपनत्व के साथ ही काउंसलिंग की जरूरत होती है। ऐसा न होने पर स्थिति बिगड़ती है। इसलिए सावधानी रखें और परिवार के साथ समस्याओं को साझा करें। साथ समय बिताएं और समाधान खोजें। कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर डा.सुप्रिया डीसिल्वा और डा.मनाली साहू ने आत्महत्या के बढ़ते मामलों के साथ तनाव, अवसाद, दुख, सामाजिक दबाव जैसे इसके कारणों की जानकारी दी। उन्होंने अवसाद के लक्षणों को भी बताया और इसके रोकथाम के तरीकों को भी बताया। इस अवसर पर डा.आयुष गगनेजा, डा.प्रज्ञा, डा.प्रेरणा, डा.पनकिल, डा.आशी, डा.शिखा, डा.रूपाली, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट अजेता और अर्चना मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights