बरेली। उत्तरायणी जन कल्याण समिति बरेली के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, देश के गृह मंत्री एवं भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 138वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सिविल लाइंस स्थित पंत पार्क में पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श और प्रखर विचार सदैव राष्ट्र एवं समाज की उन्नति के कार्यों के लिए प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अमित पंत, महामंत्री मनोज पांडेय, रमेश शर्मा, विनोद जोशी, दिनेश पंत, तारा जोशी, कमलेश बिष्ट, मुकुल भट्ट, पुराण दानू, गिरीश पाण्डेय, शंकर सिंह बोहरा, डॉ. नवीन उप्रेती, जीत सिंह बोहरा, भवानी जोशी, रामेश्वर पांडेय, चंदन नेगी, मुन्ना पाठक, प्रकाश पाठक, शेर सिंह, कैप्टन शेर सिंह बिष्ट, रामू चंद, पदम् रावत, कैलाश उपाध्याय, बिशन सिंह, उमेश बिनवाल, विनोद जोशी, कैप्टन मोहन आदि का विशेष सहयोग रहा।