मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 1 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
रोहित शर्मा का ऐतिहासिक मुकाम: वनडे क्रिकेट में पूरे किए 12,000 रन, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का शानदार पलटवारसिंधु जल समझौते पर गरमाई सियासत: पाकिस्तान का भारत पर ‘वाटर वेपन’ का गंभीर आरोप, शहबाज सरकार ने दी चेतावनीसंविधान विरोधी है भाजपा, अपने हकों की रक्षा के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा : दयाराम प्रजापतिवडनगर से वाराणसी जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ बदायूं पहुँची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर सेवायात्रियों का किया अभिनंदनरहें न रहें हम महका करेंगे बनके सदा से दी लता को श्रद्धांजलिसनातन संस्कृति सत्संग के प्रचार-प्रसार हेतु निकाली गई प्रभात फेरी
Uttar Pradesh

बदायूं में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा

September 10, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर गांधी जयंती तक विभिन्न प्रकार के सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया गया है। सेवा पखवाड़ा के विभिन्न कार्यक्रम को मनाने के लिए भाजपा कार्यालय बदायूं पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने कहा सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान के साथ-साथ वृक्षारोपण, स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार प्रसार और इसे लेकर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा भाजपा का मानना है कि सिर्फ चुनाव लड़ना ही राजनीति नहीं है। राजनीति में सेवा भाव भी रहना जरूरी है इससे कार्यकर्ताओं में सामाजिक भाव का अहसास होता है, जिससे उनमें सामाजिक चरित्र का विकास होता है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर, नमो प्रदर्शनी, स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांग जन के लिए यंत्र वितरण, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, वृक्षारोपण, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं, वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 2 अक्टूबर को गांधी और लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ आम जनता से खादी और हस्तकरघा निर्मित वस्त्रों की खरीदारी का आग्रह किया है। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितंबर को बूथ स्तर पर भव्यता से मनाने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, डीसीडीएफ चेयरमैन रविन्द्र पाल सिंह, हरिओम पाराशरी, शैलेंद्र मोहन शर्मा, वीरेंद्र राजपूत, शिशुपाल शाक्य, विक्रांत यादव, जगदीश लौनिया, अनेकपाल पटेल, सुभाष चंद्र गुप्ता, शारदाकांत शर्मा, एमपी सिंह राजपूत, भगवान सिंह मौर्य, आशीष शर्मा, धीरज पटेल, शिवम शंखधार, सहदेव सागर, अनुज माहेश्वरी, संदीप चौहान, आशीष शाक्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights