बदायूं।समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आवाहन पर कल दिनांक 15 जुलाई 2021 को प्रातः 11 बजे से जनपद बदायूँ में सभी तहसीलों पर तहसील स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अंतर्गत सहसवान तहसील पर विधायक ओमकार सिंह यादव व नवाब सिंह,बिल्सी तहसील पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य,उदयवीर शाक्य व किशोरीलाल शाक्य,बिसौली विधानसभा में पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य व मनोहर सिंह यादव,बदायूँ तहसील पर डॉ0 मौलाना यासीन उस्मानी,पूर्व विधायक आशीष यादव,पूर्व विधायक मुस्लिम खाँ, सपा नेता फखरे अहमद शोबी,यासीन अहमद गद्दी व ओमवीर सिंह,दातागंज तहसील पर अवनीश यादव व विवेक यादव के नेतृत्व में प्रर्दशन का आयोजन किया जाएगा। इन सभी तहसील स्तरीय प्रदर्शन में जिले के पदाधिकारियों व नेताओं को प्रभारी के रूप में लगाया गया है। शेष सभी पदाधिकारी,नेता व कार्यकर्ता अपनी क्षेत्रीय तहसील पर अधिक अधिक से संख्या में पहुँच कर प्रदर्शन को सफल बनायें।