बदायूं। संचारी रोग की रोकथाम के लिए साफ-सफाई रखने की शासन की पहली प्राथमिकता है। इस अभियान में ग्राम पंचायत को साफ सुथरा रखने व नालियों की सफाई करने के लिए ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की टीम लगी हुई है। जो गांवों में नालियों व सार्वजनिक स्थलों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कर रही है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु फैमिली हेल्थ इंडिया व स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से आशा द्वारा घर-घर जा कर लोगों को मलेरिया के लक्षणों के प्रति जागरूक किया जा रहा है एवं सभी बुखार के मरीजों की आशा के माध्यम से जांच की जा रही है इस अभियान के तहत गांव महरौली, मुड़िया, भैरव नगला रजागंज, नरुपशा में मलेरिया की 500 से अधिक जांचें की गई एवं भारत सरकार से प्राप्त मच्छरदानियों ग्रामों में वितरित की गई हैं। इसके प्रयोग के लिए जागरूक किया गया, जिसमें घर के आस-पास साफ-सफाई रखने की सलाह दी गई।