21 सूत्री मांगों को को पूरा कराने के लिए कुशल रणनीति के साथ संघ पूर्ण रूप से है प्रतिबद्ध- संजीव शर्मा

102375f2-03aa-4153-9544-739d22e93da2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ0 दिनेश चंद्र शर्मा द्वारा प्रदेश के समस्त विकास क्षेत्रो में बैठक करने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद बदायूँ में भी समस्त विकास क्षेत्रों में संघ की कार्यसमिति की बैठक, संबंधित विकास क्षेत्रों के बी0आर0सी0 मुख्यालय पर, जिला संयोजक एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा द्वारा नामित पर्यवेक्षकों की मौजूदगी एवं ब्लाक अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
प्रत्येक विकास क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंत्री द्वारा शिक्षकों की 21 सूत्री मांगों से संबंधित प्रदेशीय कार्यसमिति का पत्र पढ़ कर सुनाया गया एवं उस में संकलित मांगो को वर्तमान शासन से पूरा कराने पर सार्थक विचार विमर्श किया गया।
इस दौरान विकास क्षेत्र जगत की बैठक में जिला संयोजक संजीव शर्मा ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के द्वारा शिक्षकों की विभिन्न मांगों से संबंधित 21 सूत्रीय मांग पत्र पर विस्तृत चर्चा की उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन सुरक्षित भविष्य हेतु एक मात्र सहारा है परंतु खेद है कि विगत डेढ़ वर्ष से एस्मा लागू किया गया है जिसके कारण संघ शिक्षको की मांगों के लिए कोई धरना प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। ऐसी स्थिति में चुनावी वर्ष होने के कारण समस्त विकास क्षेत्रों की कार्य समिति के समस्त सदस्यों को अनिवार्य रूप से ट्विट्टर आई0डी0 बनाकर शिक्षकों की लड़ाई प्रांतीय नेतृत्व द्वारा दिए जाने वाले हैश टैग का प्रयोग कर ट्वीट कर एकजुटता से लड़ने को प्रेरित किया।
इस दौरान विभिन्न विकास क्षेत्रों के बी0आर0सी0 मुख्यालयों पर मांगपत्र में दिए गए बिंदुओं पर चर्चा कर मांगों को पूरा कराने के लिए तैयार की गई।।
जिला सह-संयोजक उदयवीर सिंह यादव ने म्याऊं में हुई बैठक में राज्य कर्मचारियों की तरह कैशलेस चिकित्सा सुविधा, उपार्जित अवकाश और द्वितीय शनिवार अवकाश प्रदान किए जाने की मांग पर सार्थक चर्चा की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


उझानी ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दीक्षित ने शिक्षकों को ए0सी0पी0 का लाभ अथवा माध्यमिक शिक्षकों की तरह चयन वेतनमान में 12 वर्षों की सेवा पूर्ण करने वाले शत-प्रतिशत शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान दिए जाने की संगठन द्वारा उठाई गयी मांग की सराहना की।
जिला सह संयोजक शैलेंद्र सिंह ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के रिक्त पदों पर पदोन्नति किए जाने की आवश्यकता पर चर्चा की।
अंबियापुर ब्लॉक अध्यक्ष सुशील चौधरी ने संविलियन निरस्त किए जाने विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं जैसे- फर्नीचर, विद्युत पंखे, चारदीवारी और शुद्ध पेयजल की सुविधा देने की मांग पर अपने विचार रखे। दहगवां ब्लॉक अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने 1 दिसंबर 2000 के बाद पदोन्नत शिक्षकों को पदोन्नति की तिथि से 1740 एवं 18150 मूल वेतन दिए जाने पर चर्चा की।
कादरचौक ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश यादव ने शिक्षकों को परिवार नियोजन प्रोत्साहन भत्ता, नगर प्रतिकर भत्ता एवं महंगाई भत्ता बहाल की जाने की मांग को आर्थिक संकट झेल रहे शिक्षको के लिए जरूरी बताया।


सलारपुर बकॉक अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल ने 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने से पहले मृत्यु की दशा में मृतक शिक्षकों के परिजनों को ग्रेच्युटी की धनराशि प्रदान करने सामूहिक बीमा की धनराशि 10 लाख कर इसे बहाल करने साथ ही 2014 के बाद नियुक्त ऐसे शिक्षक जिनकी सामूहिक बीमा धन राशि की कटौती की गई उनको योजना से आच्छादित करने या उनकी कटौती की धनराशि को ब्याज सहित वापस किए जाने की मांग पर चर्चा की।
दहगवां ब्लॉक अध्यक्ष ने प्रदेश में कार्यरत समस्त शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशकों को स्थाई शिक्षक बनाए जाने व सहायक अध्यापकों की वार्षिक प्रविष्टि हेत अनुचित मानकों संबंधी शासनादेश को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की बात कही।
बिसौली ब्लाक अध्यक्ष मधुकर उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक 2021 को शिक्षकों के संवैधानिक अधिकारों का हनन बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने हेतु रणनीति तैयार की।

आसफपुर ब्लाक अध्यक्ष यतेंद्र शर्मा ने पठन-पाठन की व्यवस्था में सुधार हेतु प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में न्यूनतम 5 सहायक अध्यापक एवं एक प्रधानाध्यापक प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में 3 सहायक अध्यापक और एक प्रधान अध्यापक की नियुक्ति अनिवार्य किए जाने की मांग को पूरा करना सरकार का कर्तव्य बताया।
सहसवान ब्लाक अध्यक्ष अशोक यादव ने मृतक शिक्षकों के ऐसे परिजन जो बीटीसी, बी0एड0, डी0एल0एड0 की योग्यता रखते हैं उनको टैट से छूट देकर सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति देने की मांग पर चर्चा की।
समरेर ब्लाक अध्यक्ष संजय यादव ने इंटरमीडिएट एवं स्नातक उत्तीर्ण मृतक आश्रितों को लिपिक के अधिसंख्य पदों पर नियुक्त देने की मांग की।
दातागंज ब्लाक अध्यक्ष पवन यादव ने मृतक शिक्षकों के परिवार को 1 अप्रैल 2005 से पूर्व लागू पुरानी पेंशन व्यवस्था के अंतर्गत पारिवारिक पेंशन दिए जाने एवं मृतक शिक्षक के एन0पी0एस0 खाते में जमा संपूर्ण धनराशि मृतक आश्रित को दिए जाने की मांग पर चर्चा की।
उसावा ब्लाक संयोजक रामसेवक वर्मा एवं वजीरगंज ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने कोरोना महामारी के दौरान मृत हुए सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं कर्मचारियों के परिवारों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने जिसको पूर्व में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा भी उचित करार दिया गया था तत्काल भुगतान दिए जाने की बात कही।


प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा ने कहा की
प्रदेश के शिक्षकों को कोई भी गैजेट न दिए जाने के बावजूद शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देने सूचनाएं भेजने हेतु बाध्य नहीं किया जा सकता साथ ही उन्होंने शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे


मृतक शिक्षा मित्र, विशेष शिक्षक एवं अनुदेशकों के आश्रितों को नौकरी दिए जाने की बात कही।
इस दौरान पददगिकरियों ने समस्त विद्यालयों में एक लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति करने एवं रसोइयों का स्थाई करते हुए न्यूनतम मानदेय 10 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाने की मांग पूरी कराने के लिए चर्चा कर रणनीति तय की।
जिला मीडिया प्रभारी आयुष भारद्वाज द्वारा सुदूर जनपदों से आकर जनपदों में शिक्षण सेवा दे रहे शिक्षकों को उनके गृह जनपद में स्थानांतरण होने के बाद शिक्षण गुणवत्ता में शत प्रतिशत संतोषजनक परिणाम आने की बात कही।

इस दौरान समस्त विकास क्षेत्र के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं कार्य समिति के सदस्य के साथ ही बैठक हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights