लखनऊ के मेदांता अस्पताल से आजम खान और अब्दुल्ला सीतापुर जेल किए गए शिफ्ट

azam-khan-jail-shifting
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

सीतापुर।  इलाज के बाद रामपुर से सपा सांसद आजम खान और उनके बेटे बेटे अब्दुल्ला आजम को फिर से सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. आजम खान बेटे अब्दुल्ला खान को लखनऊ के मेदांता अस्पताल से सीतापुर कारागार में शिफ्ट किया गया. इस दौरान आजम खान को जेल में शिफ्ट किये जाने को लेकर जेल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा. एसडीएम सदर अमित भट्ट व सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

लखनऊ के मेदांता अस्पताल से सीतापुर जेल तक भारी सुरक्षा व्यवस्था रही. आजम खान की सुरक्षा में एसडीएम सिधौली, सीओ सहित तमाम सुरक्षा व्यवस्था उनके साथ में मौजूद रही. लखनऊ से सीतापुर करीब 90 किलोमीटर की दूरी है. आजम खान को एंबुलेंस से सीतापुर जिला कारागार में लाकर शिफ्ट किया गया है.

आजम खान को 9 मई 2021 को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. तबीयत खराब होने के दौरान आजम खान का ऑक्सीजन लेवल भी डाउन हो गया था. इसके चलते आजम खान मेदांता अस्पताल में करीब 2 महीने 3 दिन तक भर्ती रहे. सीतापुर जिला कारागार में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को एक ही बैरक में रखा जाएगा.

आजम खान के वकील ने बताया कि उनकी तबीयत अभी ठीक नहीं है. जेल में उनको वह सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी, जो अस्पताल में मिल रही थीं. कोरोना के बाद आराम की बहुत जरूरत होती है लेकिन आजम खान को आराम नहीं दिया गया और फिर से जेल भेज दिया गया है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights