मुजरिया। थाना मुजरिया क्षेत्र मे वनविभाग व पुलिस की मिलीभगत से वन पर्यावरण को खत्म करने मे अपना खेल खेल रहे है वही पर शासन की नीति के विरुद्ध चलकर आदशों का उल्लंघन करके धज्जियां उडा रहे है कि हरे भरे नीम आम पापड शीशम आदि के वृक्षों को बिना परमिट के अवैध कटान धडल्ले से वन माफिया करके ले जा रहे है इतना ही नही क्षेत्र के मुजरिया गाव मे तथा मटकुली गाव मे चार दिन से अवैध कटान होकर थाने के साक्षने से तथा सहसवान के लकडी ठेकेदार ट्रेक्टर ट्राली मे भरकर दिन दहाड़ले जा रहे है पुलिस वन विभाग पर टाल मटोल करने मे एक दूसरे पर हावी रहते है पुलिस से पूछताछ करने पर जानकारी न होने तथा वन विभाग के वन रेंज अधिकारी(रेंजर)सहसवान से जानकारी चाही गयी तब रेंजर ने कहा कि हम जानकारी अपने कर्मचारी से कराते है जो शाम तक बताने मे असमर्थ रहे त्रह खेल तो शतरंज की तरह गिरगिट रंग बदलने मे माहिर होता है बैसा खेल चालू है वन पर्यावरण को क्षति जानबूझकर दोनों विभाग पहुचाने मे जुटे है।