मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 1 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,50,885.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,40000/ किलो
सुर्खियाँ
रोहित शर्मा का ऐतिहासिक मुकाम: वनडे क्रिकेट में पूरे किए 12,000 रन, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का शानदार पलटवारसिंधु जल समझौते पर गरमाई सियासत: पाकिस्तान का भारत पर ‘वाटर वेपन’ का गंभीर आरोप, शहबाज सरकार ने दी चेतावनीसंविधान विरोधी है भाजपा, अपने हकों की रक्षा के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा : दयाराम प्रजापतिवडनगर से वाराणसी जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ बदायूं पहुँची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर सेवायात्रियों का किया अभिनंदनरहें न रहें हम महका करेंगे बनके सदा से दी लता को श्रद्धांजलिसनातन संस्कृति सत्संग के प्रचार-प्रसार हेतु निकाली गई प्रभात फेरी
Uttar Pradesh

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण है बहुत ज़रूरी: प्रभारी मंत्री

July 13, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन मत्स्य एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी ने दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, जिलाधिकारी दीपा रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय के साथ टीकाकरण केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया एवं कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


मंगलवार को विकासखंड म्याऊं अंतर्गत ग्राम मरौरी स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र के टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। साथ ही सभी को संक्रमण से बचने की सर्तकता रखनी चाहिए। वैश्विक महामारी ने गत वर्षों में जितनी तबाही मचाई है, उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। दूसरी लहर की तबाही पूरी दुनिया ने देखी। कोरोना की दूसरी लहर ने समाज के सभी वर्ग और समुदाय को अपनी चपेट में ले लिया था। दूसरी लहर का प्रभाव कम हुआ है। अब तीसरी लहर की संभावनाएं जताई जा रही है। तीसरी लहर को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। इसलिए टीकाकरण पर विशेष रूप से बल दिया जा रहा है ताकि सभी लोगों को टीका लग सके।


इसी ग्राम में उन्होंने गौशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं गौवंश हरा चारा एवं गुड भी खिलाया यहां 51 पशु स्वस्थ है। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि गौवंशों की देखरेख में किसी प्रकार की कोई कमी न होने पाए। उन्हें समय से खानपान व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। यही बना पार्क में उन्होंने वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए और साथ ही लगाए गए पेड़ का ख्याल भी रखा जाए। पेड़ जीवन के लिए बहुत जरूरी है। मंत्री ने स्वयं सहायता समूह की 5 महिलाओं को फंड के 27-27 हजार रुपए के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए।
प्रभारी मंत्री ने सीएचसी उसावां पहुंचकर टीकाकरण का निरीक्षण किया एवं लोगों द्वारा लगवाए गए टीकाकरण के प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होने प्रसव कक्ष में पहुंचकर महिलाओं से चिकित्सीय एवं खान-पान की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी प्रकार की कोई समस्या नही होनी चाहिए तथा समस्त व्यवस्थाएं समय से होनी चाहिए।


प्रभारी मंत्री ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 विक्रम सिंह पुंडीर को निर्देश दिए हैं सीएचसी समरेर एवं उसावां जो काफी समय से अपूर्ण है उनकी सारी कमियों को दूर कर हैण्ड ओवर लेकर 15 अगस्त लोकार्पण कराने की तैयारी पूर्ण करें। इस अवसर पर एसडीएम दातागंज पारसनाथ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 एके जादौन, पीडीडीआरडीए अनिल कुमार, डीपीआरओ डाॅ0 शरनजीत कौर, डीसी मनरेगा राम सागर यादव एवं खण्ड विकास अधिकारी बीपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights