बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव भतरी गोवर्धनपुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आज सोमवार को भगवान शंकर और उनके परिवार की प्राण प्रतिष्ठा यहां धूमधाम से की गई। प्राण प्रतिष्ठा से पहले आचार्य सौरभ कटैया और आचार्य हिमांशु कटैया ने मंत्रोंच्चार के हवन-यज्ञ कराया। हवन-यज्ञ के बाद सभी प्रतिमाओं का जलाभिषेक कराया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने सभी प्रतिमाओं को टैक्टर-ट्रॉली से नगर भ्रमण कराया। शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ के अलावा मां पार्वती, नंदी महाराज, गणेश जी की झाकियां निकाली गई। इस मौके पर ऋषिपाल सिंह, निरंजन देव शर्मा, वेदप्रकाश, रामवीर, मुकेश शर्मा, रामदत्त शर्मा, प्रदीप शांखधार, वैभव, नीरू, गीता रानी, शीला देवी मौजूद रहे।