बदायूं।सोमवार को बदायूं के नवादा चौराहे के पास कांग्रेश के जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह नेतृत्व में बढ़ते पेट्रोल दामो को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी और घोड़ा गाड़ी पर बैठकर रैली निकाली और प्रदर्शन किया। बढ़ते पेट्रोल दामो को कम करने के लिए आह्वान किया। वहीं नवादा चौराहे के पास सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह ने कांग्रेस की रैली को रोक लिया और शहर में जाने नहीं दिया और फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह को वहीं पर ज्ञापन दिया।वहीं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा अगर पेट्रोल दाम के दाम कम नहीं हुए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।