मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 1 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,50,885.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,40000/ किलो
सुर्खियाँ
रोहित शर्मा का ऐतिहासिक मुकाम: वनडे क्रिकेट में पूरे किए 12,000 रन, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का शानदार पलटवारसिंधु जल समझौते पर गरमाई सियासत: पाकिस्तान का भारत पर ‘वाटर वेपन’ का गंभीर आरोप, शहबाज सरकार ने दी चेतावनीसंविधान विरोधी है भाजपा, अपने हकों की रक्षा के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा : दयाराम प्रजापतिवडनगर से वाराणसी जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ बदायूं पहुँची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर सेवायात्रियों का किया अभिनंदनरहें न रहें हम महका करेंगे बनके सदा से दी लता को श्रद्धांजलिसनातन संस्कृति सत्संग के प्रचार-प्रसार हेतु निकाली गई प्रभात फेरी
Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यों को दिलाई गई शपथ

July 12, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं।नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता, बदायूँ सांसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य, बिल्सी विधायक आरके शर्मा, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सत्यपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, नगर पालिका बदायूँ अध्यक्ष दीपमाला गोयल, पूर्व विधायक योगेन्द्र सागर एवं प्रेम स्वरूप पाठक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव सहित भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जिलाधिकारी दीपा रंजन ने नवनिर्वाचित वर्षा सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सोमवार को कृष्णा लाॅन में शपथ ग्रहण कराई। इसके पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष ने सदस्यों को जिला पंचायत सदस्य पद की शपथ ग्रहण कराई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


नगर विकास राज्यमंत्री ने नवनिर्वाचित नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य को बधाई देते हुए कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसका ईमानदारी से पूर्णतया निर्वाहन करें, अपने-अपने क्षेत्रों का विकास करें, जिससे भारत का नाम दुनिया भर में रोशन हो। अच्छा सोचो-अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा। हम सब जो बोलते हैं, वह इसी ब्रहमाण्ड में गूंजता है। जब हम और आप अच्छा सोचेंगे तो निश्ंिचत ही अच्छा होगा। आपने जब अच्छा सोचा तभी भारत का डंका विश्व में बज रहा है। जिसकी कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं होता, उसकी बाणी में दम होता है।


बदायूँ सांसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक व्यक्ति परिवार का सदस्य है। जिला पंचायत चुनाव से लेकर क्षेत्र पंचायत ब्लाक प्रमुख के चुनाव तक बदायूं में जीत का ऐतिहासिक परचम लहराया है। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों एवं एक-एक कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत की है, उसी का फल देखने को मिला है और प्रशासन ने भी सक्रिय होकर भूमिका निभाई है। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यों के आने वाले 5 वर्ष मंगलमय हो। इसके लिए सभी को मेरी ओर से उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, भारत सिंह यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights