मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 1 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,50,885.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,40000/ किलो
सुर्खियाँ
रोहित शर्मा का ऐतिहासिक मुकाम: वनडे क्रिकेट में पूरे किए 12,000 रन, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का शानदार पलटवारसिंधु जल समझौते पर गरमाई सियासत: पाकिस्तान का भारत पर ‘वाटर वेपन’ का गंभीर आरोप, शहबाज सरकार ने दी चेतावनीसंविधान विरोधी है भाजपा, अपने हकों की रक्षा के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा : दयाराम प्रजापतिवडनगर से वाराणसी जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ बदायूं पहुँची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर सेवायात्रियों का किया अभिनंदनरहें न रहें हम महका करेंगे बनके सदा से दी लता को श्रद्धांजलिसनातन संस्कृति सत्संग के प्रचार-प्रसार हेतु निकाली गई प्रभात फेरी
Uttar Pradesh

ओवरटेक करते लकड़ी लदा ट्रक पलटा,बोलेरो मंदिर की दीवार में घुसी,दो घायल

July 12, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के बरेली- मथुरा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक व बोलेरो कार एक दूसरे को ओवरटेक करते समय एक गांव के समीप ट्रक पलट गया वहीं ओवरटेक कर रही बोलेरो कार मंदिर की दीवार से जा टकराई जिससे मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई वहीं बोलेरो कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।ट्रक पलटते देख राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।वहीं ट्रक पलटने के बाद ट्रक के चालक-परिचालक फरार हो गये।घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे और बोलेरो कार में फंसे घायल दोनों युवकों को बाहर निकालकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने घायलो की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।वहीं लकड़ी भरा ट्रक पलटने से हाइवे पर घंटो आवागमन वाधित रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रविवार की रात एक बजे के समीप कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाइवे पर ग्राम दहेमू की पुलिया के पास उझानी की तरफ से जा रही बोलेरो कार व लकड़ी भरा ट्रक एक दूसरे को ओवरटेक करते समय ट्रक हाइवे पर पलट गया जिससे हाइवे पर लकड़ी फैल गई।ट्रक पलटता देख ट्रक के चालक-परिचालक फरार हो गये।वहीं बोलेरो कार अनियंत्रित होकर मंदिर की दीवार में जा घुसी।जिससे मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई वहीं कार में सवार थाना फरीदाबाद के ग्राम कासपुर निवासी दीपक (28) व हरियाणा थाना नारनौल के ग्राम चंदौली निवासी मोनू (19) पुत्र साधूराम गंभीर रूप से घायल हो गये।कार से घायलों की चीख-पुकार की आवाज सुन राहगीरों ने घटना की सूचना एम्बुलेंस व पुलिस को दी।सूचना मिलने पर कोतवाल विशाल प्रताप सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को कार से बाहर निकालकर एम्बुलेंस द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां चिकित्सको ने घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।हाइवे पर लकड़ी भरा ट्रक पलटने से मार्ग अवरुद्ध हो गया जिससे आने जाने वाले वाहनों की लम्बी कतारें लग गई।जिससे कछला,बदायूं को जाने वाले वाहनों को मुजरिया से होकर गुजरना पड़ा।हाइवे पर लकडी भरे ट्रक के पलटने से छः घंटे तक वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें दोनों तरफ लगी रहीं।सुबह आठ बजे के करीब क्रेन से ट्रक को हाइवे से हटाया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights