मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 16 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Punjab

डीजे और डांस के बीच हुई दूल्हा-बरातियों की पिटाई, अस्पताल में हुए सात फेरे, वहीं से हुई दुल्हन की विदाई

July 8, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सोनीपत। दो दिन पहले सगाई में डांस को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश में दुल्हन के मौसेरे भाई ने घुड़चढ़ी के वक्त दूल्हे और बरातियों की पिटाई कर दी। इससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घायल दूल्हे को नागरिक अस्पताल ले जाना पड़ा। पिटाई से आहत दूल्हे ने दुल्हन के गांव जाने से इन्कार किया तो दुल्हन अस्पताल पहुंच गई। देर रात गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में अस्पताल में ही शादी की रस्में पूरी हुईं। महेंद्रगढ़ जिले के ताजपुर गांव में दो दिन पहले सगाई समारोह था। इसमें दुल्हन का मौसेरा भाई भी पहुंचा हुआ था। बताते हैं कि डीजे पर डांस को लेकर यहां उसकी दूल्हे पक्ष के लोगों से कहासुनी हुई थी। उस वक्त तो उसने कुछ नहीं कहा लेकिन मन में रंजिश पाले बैठा था। इधर, रविवार की रात गोहाना थाना क्षेत्र के खंदराई गांव में बरात पहुंची थी। शाम को नाश्ते के बाद दूल्हे और ने जैसे ही घुड़चढ़ी शुरू की अचानक मारपीट शुरू हो गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

दूल्हे की पिटाई होते ही मची भगदड़


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बरात शुरू ही हुई थी कि अचानक करीब 20 से 25 युवक वहां आ धमके और दूल्हे व बरातियों की पिटाई शुरू कर दी। इससे मौके पर भगदड़ मच गई और बराती जान बचाकर भागने लगे। दूल्हा बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

दूल्हे ने शादी से किया इन्कार, बुजुर्गों ने कराई सुलह


मारपीट की वजह से शादी खतरे में पड़ गई। अस्पताल पहुंचे दूल्हे ने शादी से साफ इन्कार कर दिया। ऐसे संवेदनशील माहौल में गांव के बुजुर्ग आगे आए और सूझबूझ दिखाते हुए दोनों पक्षों में सुलह करवाने की कवायद शुरू की। काफी ना-नुकुर के बाद आखिरकार दूल्हे के परिवार वाले शादी के लिए राजी हो गए लेकिन दुल्हन के दरवाजे जाने से इन्कार कर दिया।

दुल्हन को बुलाया गया अस्पताल


देर रात दोनों पक्षों में दुल्हन के घर के बजाय अस्पताल में ही शादी की रस्में संपन्न कराने पर सहमति बनी। इसके बाद दुल्हन को अस्पताल बुलाया गया। दूल्हा-दुल्हन ने अस्पताल परिसर में ही एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। दुल्हन की विदाई भी अस्पताल से की गई। क्षेत्र में यह शादी का चर्चा का विषय बनी हुई है। दूल्हे और बरातियों पर हमले की पृष्ठभूमि सगाई वाले दिन ही उस समय बन गई थी जब डीजे पर गाना बजाने के विवाद में मारपीट हो गई थी। उस समय कुछ लोगों ने सुलह करा दी थी मगर मन में टीस भरी हुई थी। शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि कोई इस तरह दूल्हा और बरातियों पर हमला करेगा।शुक्रवार को सगाई की रस्म महेंद्रगढ़ के अटेली मंडी क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी युवक से हुई थी। सगाई की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हे के परिवार की महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थीं। दुल्हन के मौसेरे भाई की पत्नी और बहन ने डीजे वाले से अपनी पसंद का गाना लगवाया, जिसे दूल्हा पक्ष की महिलाओं ने बीच में ही बंद करा दिया। यहां खटास शुरू हो गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। तब सुलह करा दी गई थी। रविवार की शाम को ताजपुर से बरात खंदराई गांव पहुंची। जब घुड़चढ़ी चल रही थी तो दुल्हन का मौसेरा भाई अपने 20-25 साथियों के साथ तीन कारों में सवार होकर वहां पहुंचा और आते ही दूल्हे और बरातियों को घेरकर पीटने शुरू कर दिया। दूल्हे को घोड़ी से उतारकर पीटा गया। खुद दुल्हन पक्ष के लोगों को मौसेरे भाई के इरादों के भनक नहीं थी। बरातियों के स्वागत का बेहतर इंतजाम किया गया था। डेढ़ सौ बरातियों के लिए खाना तैयार कराया गया था लेकिन विवाद में सब तहस नहस हो गया। हालांकि इन सब के बाद भी किसी ने थाने में शिकायत नहीं दी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights