मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 16 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एस्ट्रोन एफसी और यूथ ने फाइनल में बनाई जगह, आज होगा खिताबी मुकाबला

November 16, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। स्वर्गीय गिरीश चंद्र भट्ट फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दिनभर में कुल 14 मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। इनमें जीत दर्ज कर एस्ट्रोन एफसी और यूथ की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।पहला सेमीफाइनल जिला फुटबॉल संघ पीलीभीत और एस्ट्रोन एफसी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच निर्धारित समय तक कड़ा मुकाबला हुआ और स्कोर बराबर रहा। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में एस्ट्रोन एफसी ने 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट पक्का किया।
वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में पीलीभीत और यूथ की टीम आमने-सामने रहीं। इस मुकाबले में यूथ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत हासिल की और खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई।टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 16 नवंबर 2026 को दोपहर दो बजे एनएमसी मैदान पर एस्ट्रोन एफसी और यूथ के बीच खेला जाएगा। फाइनल को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ है।चों में निर्णायक की भूमिका मानवेन्द्र, चंद्र यादव, प्रतीक और महिमा ने निभाई।
आयोजन समिति में विक्रम सिंह नेगी, सुमित यादव, राजेश रावत और अविनाश शर्मा शामिल रहे। वहीं, आयोजन में राजकुमार, प्रेमा, गोविंद बोरा, दीप तिवारी, राजेश, कौशल पाल, सुनील पाल, रमेश, सोनू और ठाकुर ने सहयोग किया।
आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights