मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नाबालिग बच्ची से रेप करने बाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार , पैर में लगी गोली

June 9, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नाबालिग बच्ची के साथ अनैतिक कृत्य करने वाले अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर जिसकी नाल में खोखा कारतूस फंसा हुआ एवं 1 जिन्दा कारतूस बरामद किया।
बारादरी थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इस घटना में आमने सामने में मुठभेड़ में बदमाश के बाए पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी भागने की फिराक में था । पुलिस ने पीलीभीत बाईपास के 99 बीघा प्लाट के पास से घेराबन्दी करके मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दरसल मासूम के साथ रेप की घटना ईद के दिन की है। आरोपी बच्ची का रिश्ते में चाचा और उसके घर के सामने रहता है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने घर बुलाया। उस समय बच्ची की मां अस्पताल गई थी। पिता और अन्य परिजन पड़ोस में ईद मिलने गए थे। आरोपी ने इस मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।
बाद में पीड़िता ने अपने पिता को पूरी घटना बताई। पिता ने तुरंत बारादरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। सीओ पंकज श्रीवास्तव ने पुलिस ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। घटना में आरोपी के एक पैर में गोली लगी है। उसे बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी पीलीभीत बाईपास के 99 बीघा से हुई है, जहां से वह भागने की फिराक में था। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धनन्जय कुमार पाण्डेय , निरी अपराध अरविन्द कुमार , वउनि रोहित शर्मा , उप निरीक्षक कुशलपाल सिंह , उनि मोहित मावी , हेड कांस्टेबल आशीष प्रताप सिंह , कांस्टेबल सिद्धान्त चौधरी , हेड कांस्टेबल विशाल कुमार मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights