मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सपा नेता दिग्विजय देव, 2027 में सरकार बनाने का दावा, बोले- पीडीए विचारधारा से बदलेगा उत्तर प्रदेश का भविष्य

June 9, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं आंवला विधानसभा प्रभारी दिग्विजय देव सोमवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष समीम खान सुल्तानी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत में दिग्विजय देव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के नेतृत्व में प्रदेश भर में पीडीए विचारधारा को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और इसी अभियान के तहत वह बरेली दौरे पर आए हैं। उन्होंने कहा कि पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग आज भाजपा शासन में सबसे ज्यादा उत्पीड़न का शिकार हो रहा है। भाजपा सरकार में पिछड़े वर्ग के छात्रों के वजीफे काटे गए, जीरो फीस पर एडमिशन की सुविधा खत्म की गई और सरकारी नौकरियों में बड़े स्तर पर धांधली की गई। दलितों को सामाजिक तौर पर अपमानित किया गया, अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव बढ़ा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी इस पीड़ित वर्ग को एकजुट कर 2027 में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लेकर चल रही है। फ्री राशन बांटे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को सिर्फ अनाज पर टिकाकर उन्हें बड़ा सोचने से रोकना चाहती है। उन्हें लगता है कि सस्ता राशन देकर जनता का भविष्य छीना जा सकता है, लेकिन समाजवादी पार्टी शिक्षा, रोजगार और अधिकारों की लड़ाई लड़ती है। भाजपा की नीतियां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, डॉ. लोहिया और नेताजी मुलायम सिंह यादव के विचारों के खिलाफ हैं। बरेली में संगठन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी पदाधिकारी पार्टी की मासिक बैठकों और कार्यक्रमों से दूरी बना रहा है, उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई नेता पार्टी की नीतियों के विरुद्ध जाकर काम करता है या लंबे समय तक सक्रिय नहीं रहता तो उसे पद से हटाने की कार्यवाही तय है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन नेताओं के बारे में शिकायत मिली है, उनकी जानकारी प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को दी जाएगी। छात्र संघ चुनाव पर दिग्विजय देव ने कहा कि जब-जब समाजवादी पार्टी सत्ता में आई है, तब-तब छात्र संघ के ताले खोले गए हैं। छात्र राजनीति से ही असली नेतृत्व निकलता है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही छात्र संघ चुनावों की बहाली प्राथमिकता में होगी। बरेली दौरे के दौरान दिग्विजय देव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठित होकर काम करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय समाजवादी विचारधारा का है और जनता अब भाजपा के झूठे वादों से तंग आ चुकी है। समाजवादी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है जो हर वर्ग को समान अधिकार और सम्मान दे सकती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights