मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भामाशाह चौराहा पुलिस लाइन से टैम्पो स्टैंड आवागमन की सुगमता को हटाया जाए: ओमकार सिंह

June 9, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार जिला बस ऑपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने बस ऑपरेटरों के साथ भामाशाह चौराहा पुलिस लाइन से चल रहे अवैध स्टैंड को हटाने की मांग की और इसके लिए एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन देते हुए जिला बस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि भामाशाह पुलिस लाइन चौराहे पर करीब 3 माह से टेंपो स्टैंड चल रहा है जहां से कि उसावां , उसहैत,ककराला म्याऊं की सवारी अपनी परमिटों शर्तों के विरुद्ध टेंपो उठा रहे हैं और यह सभी टेंपो चौराहे पर से लाइन से खड़े हो जाते हैं जिससे कि प्रातः 10:00 बजे से 12:00 तक और सांय 4:00 बजे से 7:00 बजे तक इस चौराहे पर आवा गमन की बहुत असुविधा हो जाती है और उनके आड़े तिरछे सड़कों पर खड़े होने के कारण हमारी बसों का भी जाम में खड़ा होना पड़ता है हमारी बसों के नंबर कटते हैं और जाम लगने की स्थिति रहती है। उन्होंने बताया कि पहले यह टेंपो स्टैंड मंडी समिति पर हुआ करता था और यह लगभग उत्तर प्रदेश में प्रत्येक शहर में दूरस्थ जाने वाले 16 किलोमीटर परिधि के टेंपो शहर के बाहर ही बने हुए हैं परंतु बदायूं शहर के मुख्य चौराहे भामाशाह चौराहा पुलिस लाइन पर उनका स्टैंड लगभग तीन माह से चल रहा है और वह आवागमन की सुगमता में बाधा डाल रहा है, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेटर ,जिला बस ऑपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने जनहित में आवागमन की सुगमता हेतु इस स्टैंड को अन्यत्र स्थापित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अनिल रस्तोगी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला बस आपरेटर यूनियन, राजीव कुमार, संजीव गुप्ता, वीरपाल, मोहम्मद अहमद, वाजिद हुसैन ,रहीशुल, सचिन गुप्ता ,छोटे मियां ओमवीर, कामेश यादव, जिला बस आपरेटर यूनियन के कोषाध्यक्ष राजू जैन, चंद्रपाल सिंह, बबलू, अखिलेश गुप्ता, आदि बस ऑपरेटर शामिल रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights