मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में अब 151 औऱ वकीलों ने अमर ज्योति कम्पनी के निदेशकों पर एफआईआर कराई

June 8, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड कंपनी के निदेशक शशिकांत मौर्य, सूर्यकांत मौर्य, सूरजपाल सिंह, श्रीकांत, अमित कुमार सिंह के अलावा अज्ञात एजेंटों के खिलाफ 60 लाख रुपये हड़पने के आरोप में कोतवाली सदर में 151 अधिवक्ताओं ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कंपनी के निदेशक शशिकांत व सूर्यकांत मौर्य ने अमर ज्योति यूनिवर्स कंपनी करीब 35 साल पहले, सदर कोतवाली क्षेत्र के जालंधरी सराय शेखूपुर रोड पर खोली थी। मौजूदा समय में करीब 20 हजार निवेशक लगभग एक अरब रुपये की धनराशि जमा कर चुके थे। जिसका भुगतान करने से पहले ही निदेशक कंपनी के कार्यालय पर ताले डालकर भाग चुके हैं। शनिवार को 151 अधिवक्ताओं ने निदेशक शशिकांत मौर्य, सूर्यकांत मौर्य, सूरजपाल सिंह, श्रीकांत, अमित कुमार सिंह व अज्ञात एजेंटों के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। अब तक 500 से अधिक निवेशक शिकायतें पत्र कोतवाली पुलिस को सौंप चुके हैं। पुलिस जांच कर मुकदमा दर्ज कर रही है। आपको बता दे जिला बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद परमार औऱ वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक रेंडर समेत काफी अधिवक्ताओं ने एसएसपी से मुलाकात कर तहरीर सौंपी। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली सदर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights