ईदगाह सहित सभी मस्जिदों पर मुस्तैद दिखे सिविल डिफेंस वार्डन

WhatsApp Image 2025-06-08 at 5.04.54 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ईद-उल-अजहा के मौके पर ईदगाह, दरगाह आला हजरत तथा जामा मस्जिद समेत शहर की सभी छोटी बड़ी मस्जिदों पर नमाज के दौरान सिविल डिफेंस के वार्डन यातायात व शांति व्यवस्था में सहयोग करते दिखायी दिये। नागरिक सुरक्षा कोर के उपनियंत्रक राकेश मिश्रा के निर्देशानुसार सभी मस्जिदों, दरगाहों तथा ईदगाह पर वार्डन्स को नमाज से पूर्व व्यवस्था में सहयोग का दायित्व सौंपा गया था उसी के अनुपालन में डिवीजनल वार्डन दिनेश यादव के नेतृत्व में सुबह से ही पीली एप्रेन में वार्डन मस्जिदों पर तैनात दिखायी दिये। वहीं डिप्टी डिवीजनल वार्डन अनिल कुमार शर्मा, स्टाफ आफीसर आलोक शंखधर तथा पोस्ट वार्डन बिहारीपुर दीप्तांशु दीक्षित अपनी टीम के साथ क्षेत्र में पर्यवेक्षण करते मिले। जामा मस्जिद, दरगाह आला हजरत तथा ईदगाह पर नमाजियों की ज्यादा तादात को देखते हुए बड़ी संख्या में सिविल डिफेंस वार्डन ड्यूटी पर लगाये गये थे। ईद के मौके पर सभी प्रमुख स्थानों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सभी स्थानों पर निष्काम सेवा कर रहे वार्डन की सराहना की। इस अवसर पर शिवलेश पांडेय,अनिल कुमार शर्मा, कंवलजीत सिंह,आलोक शंखधर,जफर इकबाल बेग, अर्चना राजपूत,फिरोज हैदर, हरपाल सिंह, मनोज कुमार, सुनील यादव,असद जैदी, प्रवेश शंकर दीक्षित, विशाल रस्तोगी, दीप्तांशु दीक्षित, विशाल गुप्ता, संजय शर्मा, डॉ सरताज हुसैन, जय गोपाल अरोड़ा, सत्यपाल सिंह, राजेश पटेल, मुजाहिद अली,नाजिम हुसैन, प्रीति सक्सेना, ओमप्रकाश व सूर्य प्रकाश आदि का विशेष योगदान रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights