मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली पुलिस ने खोली 13 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की फाइलें, गौकशी से लूट तक शामिल

June 8, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिले में अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर सख्त निगरानी के उद्देश्य से बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के खिलाफ उनकी बी श्रेणी की हिस्ट्रीशीट खोली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कदम उठाया गया, जिससे जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके। पुलिस द्वारा जिन अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है, वे गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं। इनमें गौकशी, नकबजनी, चोरी, लूट, एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी, मारपीट और रंगदारी जैसे मामले शामिल हैं। संबंधित थानों से उनके पूरे आपराधिक रिकॉर्ड एकत्र किए गए और उनकी निरंतर निगरानी के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आंवला थाना क्षेत्र के दानिश पुत्र फहीम पर वाहन चोरी और नकबजनी के 12 मामले दर्ज हैं, वहीं सेंथल थाना हाफिजगंज के जुबैर पुत्र बाबू कुरैशी नामक अपराधी पर गौकशी के 12 मुकदमे हैं। हाफिजगंज के औरंगाबाद निवासी शिवम पर चोरी और लूट के 12 मामले दर्ज हैं। थाना आंवला के गांव पचघेर सोनू यादव उर्फ जितेंद्र पुत्र दान सिंह पर धोखाधड़ी के 8 मामले, गौसिया चौक थाना आंवला के अकबर उर्फ टेनी इब्बन अली पर मारपीट और रंगदारी के 8, पीलीभीत के पूरनपुर निवासी शाकिर पुत्र मोहम्मद साबिर पर गौकशी के 7, और लोहार नंगला थाना फतेहगंज पश्चिमी निवासी मुन्ना उर्फ अभय पुत्र रक्षपाल पर नकबजनी के 7 मामले पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त, अन्य अपराधियों जैसे मो. अली, यामीन, जुबैर अहमद, रईस, अजीम और रफीक के खिलाफ भी 2 से 6 मामलों के बीच गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बरेली पुलिस का कहना है कि इन हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी से न सिर्फ अपराधों पर अंकुश लगेगा, बल्कि आम जनता में सुरक्षा का भाव भी मजबूत होगा। यह कार्रवाई जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को सुधारने और अपराधियों में डर पैदा करने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights