मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली में पकड़ा गया देह व्यापार का अड्डा , दो महिला समेत चार गिरफ्तार

June 7, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को दबिश देकर देह व्यापार का अड्डा पकड़ा है। अड्डे से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन में दो महिलाएं हैं ,एक महिला देह व्यापार अड्डे की मुख्य संचालिका है। मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि शनिवार को प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर आशुतोष रघुवंशी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे , तभी विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राजेन्द्र नगर स्थित मकान नंबर B-09 में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से मोहम्मद सोहेल , निवासी अध कटा, ख्बानी बेगम, थाना नवाबगंज, बरेली उम्र 21 वर्ष, सुमित सागर निवासी सुर्खा बानखाना , दुर्गा मंदिर वाली गली, थाना प्रेमनगर, बरेली उम्र 21 वर्ष, नन्ही पत्नी जीतराम, निवासी चेना ठिरिया, थाना नवाबगंज, और मनजीत कौर पत्नी स्व. एम. आर्शीवादम , निवासी बी-09, राजेन्द्र नगर, थाना प्रेमनगर को पकड़ा है। थाना प्रेमनगर पर धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत अभियोग पंजीकृत कर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को मौके से 135 पैकेट कंडोम, 13, 500 रूपये नकदी, मैनफोर्स गोलियां , नारियल तेल और मोबाइल फोन आदि बरामद किए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights