मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जश्ने अदब द्वारा इंडिया इंटरनेशन सेंटर में भव्य कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

June 7, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। जश्ने अदब द्वारा इंडिया इंटरनेशन सेंटर, नई दिल्ली के सभागार में पद्मभूषण गोपाल दास नीरज की स्मृतिशेष को समर्पित एक भव्य कवि सम्मेलन / मुशायरा आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ शायर फ़रहत एहसास ने की। अनस फ़ैज़ी के कुशल मंच संचालन में सभी कवियों / शायरों ने शानदार काव्यपाठ करके श्रोताओं की वाह वाही लूटी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वरिष्ठ शायर विज्ञान व्रत ने अपने चिर परिचित अंदाज में पढ़ा –
मैं था तनहा एक तरफ़,
और ज़माना एक तरफ़।
तू जो मेरा हो जाता,
मैं हो जाता एक तरफ़।

प्रख्यात शायर दीक्षित दनकौरी ने पुरकशिश तरन्नुम में अपना काव्य पाठ किया –
राह बदलूं कि क़ाफ़िला बदलूं,
इससे बहतर है रहनुमा बदलूं।
दर्द जाता नहीं ऐ चारागर,
रोग बदलूं कि मैं दवा बदलूं।

मशहूर शायर गोविन्द गुलशन ने पढ़ा –
दिल है उसी के पास, हैं सांसें उसी के पास,
देखा उसे तो रह गईं आँखें उसी के पास।
बुझने से जिस चराग़ ने इंकार कर दिया,
चक्कर लगा रहीं हैं, हवाएं उसी के पास।

कार्यक्रम के संयोजक कुंअर रंजीत चौहान ने पढ़ा –
रंजीत भाई आपका खोना कमाल है,
उस पर कमाल आपके जैसा तलाशना।

अज़्म शाकिरी ने पढ़ा –
लाखों सदमे ढेरों ग़म,
फिर भी नहीं हैं आँखें नम।

जावेद मुशीरी ने कहा –
अपनी आंखों को गुनाहगार नहीं कर सकता,
मैं किसी और का दीदार नहीं कर सकता।

करीब 3 घंटे तक चले इस शानदार कवि सम्मेलन में पवन (आईएएस), शिखा पचौरी, डॉ.ओम निश्चल, डॉ.बिनोद सिन्हा, ज्योति आज़ाद खत्री, अश्विनी कुमार ‘चांद’, रामायण धर द्विवेदी ने भी अपने काव्यपाठ से श्रोताओं का मन मोह लिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights