मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कुंवरगांव के ठाकुरद्वारा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई

June 7, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कुंवरगांव। तिरपौलिया तिराहे के निकट स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में चल रहे प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गई । इस शोभायात्रा का शुभारंभ सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता के द्वारा किया गया ।शोभायात्रा में भगवान गणेश,शंकर पार्वती,राधाकृष्ण,मां काली सहित अन्य सुंदर सुंदर झाकियों ने सभी नगरवासियों का मन मोह लिया,जगह जगह पुष्पबर्षा तथा शरबत वितरण कर नगरवासियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया,इस भव्य शोभायात्रा में बडी संख्या में नगर की महिलाओं तथा युवाओं,बच्चों सहित गणमान्य लोगों ने भाग लिया। यह शोभायात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान,गंवादेव मंदिर,मौर्य समाज,होलीचौक,पुरानी पुलिस चौकी,मुख्य बाजार,हनुमान मंदिर,खाटूश्याम मंदिर,पोरवाल मार्केट,सर्राफा बाजार होते हुए बापस ठाकुरद्वारा मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शोभायात्रा में स्थानीय पुलिस का बिशेष सहयोग रहा । मंदिर प्रबंधक ऐडवोकेट शैलेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि मंदिर में श्रीराम दरबार,श्री राधाकृष्ण,श्री लक्ष्मी नारायण,मां गायत्री,गणेश भगवान तथा शनिदेव महाराज की मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा है,जिसकी शुरुआत रविवार को कलश यात्रा के साथ हुई,सोमवार को गृह पूजन एवं अखंड हवन व मूर्ति अधिवास कार्यक्रम विधिविधान के साथ संपन्न हुआ,नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया,शनिवार को मूर्तियों की स्थापना के बाद प्रसाद वितरण किया गया,रविवार को प्रात: आरती के उपरांत भंडारे का आयोजन किया जाएगा उन्होंने क्षेत्रवासियों से भंडारे में आकर प्रसाद ग्रहण करने तथा भगवान का आशीर्वाद ग्रहण करने के लिए मंदिर में आने को आमंत्रित किया।

रिपोर्ट-अमन रस्तोगी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights