बरेली। थाना बिशारत गंज क्षेत्र के गांव मिलक जैतपुर निवासी 67 वर्षीय जमुना प्रसाद पुत्र भोजराज पर आवारा कुत्ता ने हमला कर दिया जमुना प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए घायल को परिवार बालों ने जिला अस्पताल के भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया जमुना प्रसाद गांव मिलक जैतपुर के रहने वाले हैं शाम को अपने भाई के घर बरेली गोल्डन ग्रीन पार्क आए थे उसी दौरान एक आवारा कुत्ता ने उनपर हमला कर दिया जमुना प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए , बताया जा रहा है कि आवारा कुत्ता पागल है कई लोगों के काट चुका है जमुना प्रसाद को लेकर 300 बेड के आसपास लेकर पहुंचे रेबीज का इंजेक्शन लगा दिया डॉक्टर ने बताया सीरम जिला अस्पताल में लगेगा जब जिला अस्पताल पहुंचे तो जिला अस्पताल में कह दिया सीरम नहीं है घायल के परिवार वालों ने हंगामा किया तब घायल के सीरम लगा ।