बरेली। शुक्रवार को निर्जला एकादशी व्रत के मौके पर शहर में जगह-जगह लोगों ने शिविर लगाकर राहगीरों को शरबत वितरण किया। भीषण गर्मी में मीठा शरबत पीकर लोगों ने राहत महसूस की। वहीं श्रद्धालुओं ने घरों पर भी व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की। पूजा के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने मंदिरों व गरीबों विभिन्न वस्तुओं का दान भी किया। शहर में जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों व लोगों के द्वारा शर्बत तथा ठंडे पानी का वितरण किया गया।गालों मुस्कुरालो वेलफेयर सोसाइटी ने सर्किट हाउस चौराहा में कैंप लगाया और राहगीरों को रोक-रोक कर शर्बत पिलाया । शरबत वितरण कैंप का शुभारंभ अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने किया। सचिव अरुण शर्मा ने बताया कि अब समिति के सभी सदस्य ऑनलाइन या ऑफलाइन गायन प्रोग्राम के साथ-साथ अन्य सामाजिक कार्यों, धार्मिक कार्यों में भी अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज सोसाइटी के सदस्यों द्वारा 300 लीटर शरबत लगभग 1700 लोगों को वितरित किया गया । इस मौके पर एस पी ओबेरॉय(कोषाध्यक्ष),कैलाश शर्मा,अजय राज शर्मा,निरंकार ओबेरॉय,राजीव लोचन शर्मा,कंचन शर्मा,नीतू टंडन,बेबी शर्मा,माला शर्मा आदि मौजूद रहे।