बरेली कॉलेज की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन विदेश से शिक्षाविदों ने ऑनलाइन दी सहभागिता
बरेली। बरेली कॉलेज में पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी “21वीं सदी में पर्यावरणीय मुद्दे एवं चुनौतियाँ (EICC–2025)” के दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी सक्रिय सहभागिता दी। ऑनलाइन और ऑनलाइन के माध्यम से 30 लोगों ने अपना शोध कार्य प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के दूसरे दिन, केन्या, स्वीडन, स्लोवाकिया, इथियोपिया और हंगरी समेत विभिन्न देशों से 10 से 15 विशेषज्ञों ने संगोष्ठी को समृद्ध किया। इनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित शिक्षाविदों के नाम सम्मिलित हैं।डॉ ज़ुबीरुल इस्लाम प्रोफेसर कॉर्डिनेटर, रिमोट सेंसिंग एंड ज्योस्पेशल साइंस, यूनिवर्सिटी ऑफ अबुजा ,नाइजीरिया कंसल्टेंट – जी एस आई/ यू एस आई डी, नाइजीरिया, टारगेट, पॉपुलेशन एस्टीमेशन।डॉ. अमोस वाविरे कराटिना विश्वविद्यालय, केन्या डॉ. अमोस वाविरे कराटिना विश्वविद्यालय, केन्या से संबद्ध एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् हैं। ये शिक्षाशास्त्र और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण शोध कार्य कर चुके हैं। जनवरी माह में इन्होंने ऑनलाइन माध्यम से हमारे कार्यक्रम से जुड़कर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया।डॉ. जेनी जोस स्वीडिश यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़, स्वीडन। इनका शोध मुख्यतः कृषि विज्ञान, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित है। इन्होंने अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण से कार्यक्रम को समृद्ध किया और अपने विचार साझा किए।डॉ. प्रतीक दोषी कोमेनियस विश्वविद्यालय, स्लोवाकिया ये पर्यावरणीय नीतियों और जैव विविधता संरक्षण पर शोध कार्य में सक्रिय हैं। इन्होंने तकनीकी दृष्टिकोण से सम्मेलन को एक नई दिशा देने का प्रयास किया।डॉ. त्सेदेकेच गेब्रेमेसकेल अदीस अबाबा साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, इथियोपिया डॉ. त्सेदेकेच गेब्रेमेसकेल इथियोपिया के अदीस अबाबा साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से हैं। वे पर्यावरणीय प्रबंधन और सतत विकास जैसे विषयों पर कार्य कर रहे हैं। इनका अनुभव विकासशील देशों की पर्यावरणीय चुनौतियों को समझने में उपयोगी रहा।डॉ. सृष्टि चौहान हंगेरियन यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड लाइफ साइंसेज़, हंगरी इनका कार्यक्षेत्र कृषि नवाचार, सतत खेती और खाद्य सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। इन्होंने अपने व्यावहारिक अनुभव और शोध निष्कर्षों के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को प्रभावित किया।आज के ऑनलाईन सेशन से इनवाइटेड स्पीकरडॉ. सुरभि श्रीवास्तव ,फिजियोलॉजी विभाग, रानी अवंतीबाई लोधी गवर्नमेंट कॉलेजडॉ. सुरभि श्रीवास्तव ने “पर्यावरण संरक्षण हेतु मानव मनोविज्ञान का महत्व” विषय पर सारगर्भित प्रस्तुति दी।उन्होंने यह स्पष्ट किया कि पर्यावरणीय संकटों से निपटने के लिए मनुष्यों के व्यवहार को समझना अत्यंत आवश्यक है।उनकी प्रस्तुति में पर्यावरण जागरूकता, व्यवहार परिवर्तन तथा नैतिक जिम्मेदारियों पर गहन प्रकाश डाला गया।यह व्याख्यान मनोविज्ञान और पर्यावरण अध्ययन के बीच गहरे संबंध को समझने में सहायक रहाडॉ.समीर चंद्रा , IFTM आई एफ टी एम यूनिवर्सिटी मुरादाबाद ने वनस्पति विज्ञान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला। उन्होंने पौधों की जैव विविधता और उनके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।उनकी प्रस्तुति वैज्ञानिक तथ्यों और शोध-आधारित आंकड़ों से समृद्ध थी।डॉ. रवि कुमार गंगवार , आई वी आर आई ,बरेली ने पशु विज्ञान और पर्यावरण के अंतर्संबंध पर अपनी बात रखी। उन्होंने प्रदूषण के पशु स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों की वैज्ञानिक समीक्षा प्रस्तुत की।उनका प्रस्तुतीकरण व्यावहारिक अनुभव और शोध निष्कर्षों से भरपूर था।आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव, तथा स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के निदेशक प्रो. ए. पी. सिंह ने इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेमिनार न केवल ज्ञानवर्धन का माध्यम होते हैं, बल्कि विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए शोध की नई दिशाओं को भी प्रशस्त करते हैं”आयोजन सचिव डॉ. जसपाल सिंह के प्रति विशेष आभार, जिनके कुशल नेतृत्व और अथक प्रयासों से यह सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।”संगोष्ठी के संयोजकों ने निष्ठा सेठ एवं अनामिका अग्रवाल ने सभी अंतरराष्ट्रीय सहभागियों के अमूल्य योगदान के लिए आभार प्रकट किया।कार्यक्रम के अंत मे विभाग के एसोसिएट प्रो गौरव भूषण ने धन्यवाद भाषण प्रस्तुत कर मुख्य वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपने ज्ञानवर्धक विचारों से सभी को लाभान्वित किया।”इमर्जिंग रिसर्चर अवॉर्ड – अंजलि ,आफरी जुल्फिकार, मुकेश कुमार , नीरज कुमार , हर्षित तिवारी , मंजीत कुमार को दिया गया I टेक सपोर्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड – अभिषेक गौतम, नितिन कुमार , दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार । आउटस्टैंडिन कंट्रीब्यूट इन एनवायरनमेंटल क्लीनलाइनेस अवार्ड – रामवीर शर्मा (पर्यावरण बाबा )को दिया गया बेस्ट ओरल presentation मानसी गुप्ता , बेस्ट पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रियांशी पुष्पक एंड रोहित मौर्य , प्रदीप कुमार को दिया गया । आउटस्टैंडिंग वॉलेंटियर अवॉर्ड निकिता त्रिपाठी, एवं आउटस्टैंडिंग मैनेजमेंट अवार्ड माहिर नजीम को मिले।













































































