मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ईद उल-अज़हा को लेकर बरेली में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था के लिए तैनात रहा भारी फोर्स

June 7, 2025By admin0 comments
👁 2 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । ईद उल-अज़हा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बरेली पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी और पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने भारी पुलिस बल, पीएसी और RAF के साथ नगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह गश्त बारादरी, कोतवाली और किला थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले किला क्रासिंग, बड़ा बाजार, कुतुबखाना, बांसमंडी, शाहू गोपीनाथ, सैलानी, मीरा की पैंठ, शाहदाना, कांकरटोला, हजियापुर चुंगी, नवादा शेखान, पुराना शहर और एजाज नगर गौटिया जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में की गई। अधिकारियों ने इन इलाकों में आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना, आमजन में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना और आपसी सौहार्द को बनाए रखना है। प्रशासन ने त्योहार को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है तथा सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए हैं।गश्त में क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम आशुतोष शिवम, नगर द्वितीय अजय कुमार, नगर तृतीय पंकज श्रीवास्तव, कोतवाली, बारादरी और किला थानों के प्रभारी निरीक्षक अपने-अपने फोर्स के साथ शामिल रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights