मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

फर्जी इंस्पेक्टर बनकर युवती से की शादी, दहेज मांगने पर खुला राज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 6, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली:थाना बारादरी क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर एक युवती से शादी की और फिर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। थाना बिथरी में दी गई शिकायत के अनुसार, हाफिजगंज की रहने वाली युवती इकरा ने शिकायत दर्ज कराई कि शहजाद अहमद नामक युवक ने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर दिसंबर 2024 में उससे शादी की। कुछ समय बाद जब वह नौकरी पर नहीं जाने लगा और दिन भर मोहल्ले में घूमता रहा, तो परिवार को शक हुआ। गुप्त जांच में पता चला कि शहजाद वास्तव में फर्जी इंस्पेक्टर है। आरोपी थाना बारादरी क्षेत्र के 300 बेड अस्पताल भर्ती था,और इलाज करवा रहा था, जहां से बारादरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से खाकी वर्दी, फर्जी आईडी कार्ड, पी-कैप, स्टार, नेम प्लेट, बैज, आधार कार्ड सहित कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि शहजाद ने सीजीएल की एक मेरिट लिस्ट में एडिटिंग कर अपने नाम को सिलेक्टेड दिखाया और उसी आधार पर फर्जी आईडी कार्ड बनवाया। उसने सोशल मीडिया पर पुलिस वर्दी पहनकर वीडियो और फोटो भी अपलोड किए जिससे लोगों को यकीन हो गया कि वह वाकई इंस्पेक्टर है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इकरा से प्रेम करता था लेकिन नौकरी न होने के कारण शादी नहीं हो पा रही थी। इसी कारण उसने यूट्यूब से सब-इंस्पेक्टर भर्ती की तैयारी की, परीक्षा दी लेकिन फेल हो गया। इसके बाद उसने पूरी योजना बनाकर फर्जी आईडी, वर्दी और दस्तावेज तैयार किए और खुद को इंस्पेक्टर दिखा दिया। जब शादी के बाद वह किसी नौकरी पर नहीं गया और पैसे की तंगी होने लगी, तो उसका झूठ उजागर हो गया। बीमारी का बहाना बनाकर वह अस्पताल में भर्ती हो गया, जहां से उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 318(4)/338/336(3)/205 BNS और 3/4 डीपी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights