बरेली। थाना इज्जत नगर के गांव अदलखिया निवासी 32 वर्षीय राजपाल पुत्र लालता प्रसाद एक शादी समारोह से वापस घर आ रहे थे रास्ते में कार ने टक्कर मार दी राजपाल की घटना स्थल पर मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया गांव अदलखिया से राममूर्ति लाल के बेटे शिवकुमार की बारात लाल फाटक गई थी रात में मोटरसाइकिल से बारात शादी समारोह से वापस आते समय लालपुर चौराहा के पास कार ने टक्कर मार दी जिसमें की घटना स्थल पर मौत हो गई पुलिस ने राजपाल को जिला अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजपाल ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था टक्कर मारने बाली कार मौके से फरार हो गई। राजपाल की पत्नी सुमन और 4 बच्चे हैं सभी का रो रो कर बुरा हाल है।