बरेली। सिविल डिफ़ेंस कोर बरेली के अवैतनिक वार्डन/वालेंटियर मो कलीम हैदर सैफ़ी एडवोकेट को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष – 2022 हेतु नागरिक सुरक्षा विभाग के सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए उनकी सेवाओं के मान्यता स्वरूप “उत्तर प्रदेश शासन प्रशस्ति पत्र” प्रदान किया गया है। यह घोषणा विशेष सचिव उप्र शासन मनोज कुमार राय, पत्र संख्या 509/83- 2025 नागरिक सुरक्षा अनुभाग, लखनऊ दिनांक 5 जून 2025 के द्वारा की गई है। मोहम्मद कलीम हैदर को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस महत्वपूर्ण प्रशस्ति पत्र के प्राप्त होने पर बरेली सिविल डिफ़ेंस परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई है, सिविल डिफ़ेंस बरेली के डिप्टी कंट्रोलर राकेश कुमार मिश्रा, असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर प्रमोद डागर,डिप्टी चीफ़ वार्डन रंजीत वशिष्ठ, डिवीजनल वार्डन शिवलेश चंद्र पांडेय, दिनेश यादव, संजय पाठक ,घटना नियंत्रण अधिकारी कमलेश वर्मा, फिरोज़ हैदर, देवेंद्र शर्मा, बृजेश पाण्डे, स्टॉफ ऑफिसर अनवर हुसैन, पोस्ट वार्डेंस जगदीश प्रसाद, रिजवान नियाजी, बृजेश कुमार गोस्वामी, विकास अग्रवाल, विजय बाबू गुप्ता, पवन कालरा, मनोज कुमार, असद ज़ैदी, गीता शर्मा , नीतू, आसिया अली, अर्चना राजपूत, ऋतु अग्रवाल, राजीव छाबड़ा, सुशील कुमार शर्मा आदि ने बधाई दी।