सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम

WhatsApp Image 2025-06-06 at 7.33.40 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। केंद्र सरकार के सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बरेली जिले की जिला कार्यशाला भोजीपुरा के दिव्यानंद आश्रम में आयोजित की गयी। जिला कार्यशाला में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्य्क्ष, मोर्चो के अध्य्क्ष, कार्यक्रम के संयोजक व सभी जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यशाला में केंद्र सरकार के विकसित भारत का अमृत काल के सेवा, सुशाशन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष की उपलब्धियो पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत को आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद् मोदी के रूप में सबसे प्रभावशाली व यशस्वी नेतृत्व मिला है। अमृतकाल में हो रहे इस आयोजन के अवसर पर सेवा सुशासन व गरीबकल्याण के 11 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलबिधयां जन-जन तक पहुंचाई जाएं। कार्यकर्ताओं से हर वर्गं और संगठन को इस अभियान से जोड़़ने और लाभार्थियों के अनुभव साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की 11 वर्षो की उपलब्धिया गर्व का विषय हैं। इसे मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत के पुनर्जन्म का श्रेय मोदी सरकार को जाता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास और प्राण प्रतिष्ठा, काशी विश्वनाथ धाम का पुनरोद्धार और महाकुंभ जैसे आयोजन से प्रदेश की छवि बदल रही है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है। विकसित भारत के सपने कों साकार करने की दिशा में अग्रसर है। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व ने देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कर प्रगति की राह पर लाकर खड़ा कर दिया है। मोदी जी के नेतृत्व में देश बदल रहा है।आंतरिक सुरक्षा से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक में भारत दुनिया के लिए उदाहरण बना है। पहलगाम की घटना के बाद भारत ने कैसे पाकिस्तान पोषित आतंकवाद को सबक सिखाया, उसे हर व्यक्ति को जानने की जरूरत है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियो को जन जन तक पहुचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। मोदी जी की वजह से आज भारत की चर्चा पूरी दुनिया मे हो रही है। बदलता हुआ देश और प्रदेश हम सबके सामने हैं। मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्यो की एक लंबी श्रंखला है। मोदी सरकार के कामों से देश की जनता संतुष्ट है। तमाम योजनाओं के जरिए लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने का काम मोदी सरकार ने किया है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश सशक्त और समृद्वशाली होकर गौरवांवित है। जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा ने बताया कि विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा सुशसन और गरीब कल्याण के 11 वर्षो पर केंद्रित अभियान 9 से 21 जून तक चलेगा। 10 व 11 जून को जिलं में प्रेस वार्ता होगी। केंद्र सरकार की उपलबियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी, 11 व 12 जून को ही जिल स्तर पर प्रबुद्ध समागम होगा। 9 जून से 9 जुलाई के बीच ‘बदलता भारत मेरा अनुभव’ पर आधारित डिजिटल प्रतियोगिताए आयोजित की जाएंगी । 13 से 15 जून तक विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन मंडल स्तर पर होगा । 16 से 18 जून तक शक्ति केंद्र स्तर पर ग्राम चौपालों का आयोजन किया जाएगा। 21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर मंडल स्तर पर योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, विधायक डॉ एमपी आर्य, पूर्व जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा, रविन्द्र सिंह राठौर, पूरन लाल लोधी, हरिशंकर गंगवार, शिव मंगल सिंह राठौर, वीरपाल गंगवार, मेघनाथ सिंह कठेरिया , अजय सक्सेना, राहुल साहू, चंचल गंगवार, नीरेंद्र सिंह राठौर, अभय चौहान, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, नेहा कन्नौजिया अंकित शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र यादव, अमरिंदर सिंह गोल्डी, भूपेंद्र कुर्मी, गोपाल कृष्ण गंगवार, चेयरमैन वीरपाल मौर्य, बुद्धसेन मौर्य, महिपाल गंगवार, रामप्रकाश गंगवार, सुरजीत यादव, मंजू कोरी, भूपेंद्र सिंह, शिवम शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights