मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सुब्हानी मियां व अहसन मियां ने दी ईद उल अज़हा की मुबारकबाद

June 6, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) ने सभी को ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी इत्तेहाद,भाईचारे और अमन का पैगाम देते हुए ईद का त्यौहार मनाए। दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दरगाह मुख्यालय पर सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने कहा कि ईद-उल-अज़हा के त्यौहार पर अल्लाह की राह में कुर्बानी दी जाती है। कुर्बानी का मतलब है कि मुसलमान अल्लाह की राह में सबसे प्यारी चीज़ भी कुर्बान करने में पीछे न हटे। जिन लोगों पर कुर्बानी वाजिब है वो लोग ईद के अय्याम(3 दिन) में अल्लाह की रज़ा के लिए कुर्बानी करे। साथ ही अपने दिलों से दूसरे के लिए हसद(ईर्ष्या),बुग़ज़,नफरतों के साथ तमाम बुराईयों को खत्म कर आपसी सौहार्द के साथ रहे। कुर्बानी करते वक्त कोई ऐसा अमल(काम) न करें जिससे हमारे पड़ोसी और हम वतन व हम मज़हब भाई को ठेस पहुंचे। साफ-सफाई का खास ख़्याल रखें। खुले में कुर्बानी न करे। गोश्त तकसीम(बांटने) करने जाए तो उसे ढक कर ले जाएं। दरगाह के वरिष्ठ मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने भी सभी को ईद की मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि सभी त्यौहार सामाजिक बुराइयों के खात्मे,आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के साथ गरीबों,मजलूमों और बेसहारा लोगों की मदद करने का संदेश देते है। इस मौके पर मौजूद शाहिद खान नूरी,नासिर कुरैशी,औरंगज़ेब नूरी,हाजी जावेद खान,परवेज़ नूरी,अजमल नूरी,ताहिर अल्वी,मंज़ूर रज़ा,शान रज़ा,मुजाहिद रज़ा ने भी सबको ईद की मुबारकबाद देते हुए जिला प्रशासन से ईद के तीनों दिन बिजली,पानी व सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights