सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी के अद्वितीय 11 साल, दिनेश शर्मा

WhatsApp Image 2025-06-06 at 6.28.36 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी अभियान ‘विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के अंतर्गत जिला कार्यशाला भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसमें मोदी सरकार की गौरवशाली उपलब्धियों की चर्चा को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 10 जून से 25 जून तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने कहा भारत को आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबसे प्रभावशाली व यशस्वी नेतृत्व मिला है। अमृतकाल में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इन 11 साल में भारत की विरासत से विकास की यात्रा बेहतरीन है। भारत की विरासत को पहली बार पहचान मिली है। 11 सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था पर आ गया है। ये नए भारत का स्वर्णिमकाल चल रहा है, भारत में नए- नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

2014 से पहले देश की छवि भ्रष्टाचार वाले देश के रूप में थी। वर्ष 2014 के बाद गरीबी और अमीरी के बीच की खाई को दूर करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। वर्ष 2014 से पहले भी गरीब कल्याण योजनाएं थीं, मगर सिर्फ कागजों में ही थीं। मोदीजी के नेतृत्व में देश की धाक रक्षा, सैन्य, चिकित्सा, अंतरिक्ष सहित हर क्षेत्र में बढ़ी है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे, भाजपा कार्यकर्ता जन-जन से संवाद करेंगे। 11, 12 जून को जिला स्तर पर प्रेसवार्ता होगी। 11, 12 जून को प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। 11, 12 जून को प्रोफेशनल मीट प्रबुद्ध समागम आयोजित होगी। 9 जून से 9 जुलाई डिजिटल प्रतियोगिता ‘बदलता भारत मेरा अनुभव’ का आयोजन होगा। 13 से 15 जून मण्डल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन होगा। 16,17,18 जून को शक्ति केन्द्र स्तर पर ग्राम चौपाल का आयोजन होगा। 19, 20, 21 जून को प्रत्येक मण्डल स्तर पर योग शिविर का आयोजन होगा। 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रत्येक बूथ पर बलिदान दिवस के रूप में मनाया जायेगा। 25 जून को आपातकाल दिवस पर जिला स्तरीय गोष्ठी व स्वतन्त्रता संग्राम सैनानियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा। इस मौके पर एमपी सिंह राजपूत, सुधीर श्रीवास्तव, शैलेंद्र मोहन शर्मा, आशीष शाक्य, सुभाष चंद्र गुप्ता, दुर्गेश वार्ष्णेय, अमित पाठक, भगवान सिंह मौर्य, ग्रीशपाल सिसौदिया, धीरज पटेल, उदयवीर दिवाकर, मुनीश अग्रवाल, नरेश चंद्र गुप्ता, मोनिका गंगवार, अजय मथुरिया, आशीष शर्मा सहित आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights