बिसौली (बदायूं)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हिंदुस्तान यूनिलीवर फाउंडेशन एवं सुविधा संस्था द्वारा संचालित जल संरक्षण परियोजना “प्रवाह” के अंतर्गत आज रतनपुर गांव में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी डॉ. मोंजू जोशी सहित अन्य वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में एक जनजागरूकता रैली निकाली गई।रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में परियोजना प्रबंधक डॉ. सत्यप्रिय सिकरवार, भोला सिंह बड़गांव द्वारा ग्रामीणों को जल संरक्षण के विविध उपायों और पर्यावरण संतुलन के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर परियोजना से जुड़े जल सखा एवं जल सखियों, क्षेत्र समन्वयक कौशल, सचिन, विमल, निर्मला और ब्लॉक समन्वयक ब्रजेश सहित सम्मानित जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।