बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामनाथ राम नारायण मैमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में चल रहे शिखर इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग, में प्रधानाचार्य उदय प्रताप सिंह भास्कर की उपस्थिति में संस्था के चैयरमेन सुभाष चन्द्र अध्यक्ष डॉ0 राजेश कुमार वर्मा, सचिव करन थरेजा एवं प्रबन्धक विक्रान्त मेंदीरत्ता के नाम से 04 पौधों का पौधारोपण कर उनकी देखभाल के संबंध में गोद लिया गया। चैयरमेन सुभाष चन्द्र के नाम से सौंदर्यीकरण हेतु फ्लावर मैपल पौधे का एवं प्रबन्धक विक्रान्त मेंदीरत्ता जी के नाम से आम के पौधे का पौधारोपण एवं उसकी देखभाल के संबंध में दयाराम राजपूत द्वारा गोद लिया गया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ0 राजेश कुमार वर्मा जी के नाम से कमरख का पौधारोपण एवं उसकी देखभाल के संबंध में पंकज कुमार द्वारा गोद लिया गया। संस्थान के सचिव करन थरेजा के नाम से पीच (आड़ू) का पौधारोपण एवं उसकी देखभाल के संबंध में राजीव चौहान द्वारा गोद लिया गया। उक्त पौधारोपण कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों तथा स्टॉफ द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पी0पी0टी0 के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस 2025 और उसकी थीम के संबंध में जागरूक किया गया। संस्थान के नर्सिंग विभाग की प्रधानाचायरा सारिका सिंह द्वारा बताया गया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम ’’प्लास्टिक प्रदूषण को हटाना’’ है। साथ ही संस्थान के सभी स्टॉफ एवं विद्यार्थियों को कम से कम 1-1 पौधा लगाने एवं प्लास्टिक प्रदूषण को कम कर पर्यावरण को बचाने हेतु प्रेरित किया गया।