मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं के कछला गंगा घाट पर गंगा दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई

June 5, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। ज्येष्ठ मास के गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर कछला गंगा घाट पर आज हजारों श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे उदघोष के साथ गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।।स्नान, पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों हेतु की गई तैयारियों का जायजा लेने जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कछला घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने घाट के दोनों ओर व पुल से भी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट पर साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने घाट पर पर्याप्त संख्या में गोताखोर, पुलिस एवं होमगार्ड्स की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो। जिलाधिकारी ने घाट पर स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वाेपरि बताते हुए कहा कि प्रशासन एवं पुलिस बल घाटों पर अतिरिक्त निगरानी रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं गंगा घाट की व्यवस्थाओं में कोई लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इधर आज सूर्योदय के साथ ही श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान,पूजन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे। रूट डायवर्जन किया हुआ था। पुलिस,पीएसी व गोताखोर मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights