मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

लॉ कॉलेज में पौधरोपण एवं संगोष्ठी का आयोजन हुआ

June 5, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण समिति ने संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2025 हेतु निर्धारित प्लास्टिक प्रदूषण को कैसे हटाएं? विषय पर स्वामी शुकदेवानंद लॉ कॉलेज में पौधरोपण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध सचिव डॉ. अवनीश मिश्र जी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में एस.एस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आर.के. आजाद जी उपस्थित रहें। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जय शंकर ओझा जी ने कार्यक्रम अध्यक्ष, मुख्य अतिथि, प्राध्यापक एवं छात्रों ने यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के 54वें जन्मदिवस पर महाविद्यालय परिसर में 54 पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मिश्रा जी ने बताया कि प्लास्टिक के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले स्टाइरीन और डाइऑक्सिन रसायन कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं, जैसे बांझपन, मोटापा, मधुमेह और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही प्लास्टिक के संपर्क में आने से बच्चों के विकास पर भी बुरा असर पड़ सकता है, जैसे कि तंत्रिका तंत्र का विकास और प्रतिरक्षा प्रणाली। मुख्य अतिथि प्रो. आजाद जी ने कहा कि प्लास्टिक की बोतलों, और शॉपिंग बैग के बजाय पुन: प्रयोज्य विकल्पों का इस्तेमाल करें। प्लास्टिक के कंटेनर एवं थैले में खाना रखने व गर्म करने से रसायनों के रिसाव का खतरा बढ़ सकता है। प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा जी ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्लास्टिक का मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है, इसलिए प्लास्टिक के उपयोग को कम करना और सुरक्षित विकल्पों का चयन करना महत्वपूर्ण है। प्लास्टिक के कारण होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने के लिए जागरूकता बढ़ाना और प्लास्टिक के उत्पादन और उपयोग पर प्रतिबन्ध हेतु कठोर विधियों का निर्माण और पूर्ण पारदर्शिता के साथ लागू करने भी आवश्यकता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार गुप्ता, अशोक कुमार, डॉ अमित कुमार यादव, विजय सिंह, अजीत कुमार, सचिन कुमार, मृदुल शुक्ला, डॉ दीप्ति गंगवार, रंजना खंडेलवाल सहित, श्री गौरव गुप्ता, अमित सैनी, सुनील कुमार चौहान, शिवम शर्मा , सर्वेश कुमार शर्मा, अभिलाष पांडे और लगभग 158 छात्र-छात्र उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights