बरेली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एफ आर इस्लामियां इण्टर कॉलेज बरेली में प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी एवं एएनओ ले मुशाहिद रज़ा की उपस्थिति में सीनियर डिवीजन एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय में वृक्षारोपण किया विद्यालय प्रांगण में आम,अमरूद, जामुन, गुलहड़, गुलाब,गेंदा, अँगूर आदि के पेड़ों का पौधरोपण किया प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी ने कैडेट्स को पर्यावरण दिवस के महत्व के बारे में बताया कि आज का दिन हमारी धरती को सँजोने, हवा को शुद्ध करने का, और प्रकृति को सहेजने का दिन है हम सब मिलकर एक हरा-भरा स्वच्छ औऱ स्वस्थ भविष्य बनाने का संकल्प लें। एएनओ ले मुशाहिद रज़ा ने कैडेट्स को शपथ दिलाई की एक पेड़ लगाएं, जीवन बचाएँ। पानी बचाएं, भविष्य बनाएँ। रिसिकलिंग अपनाएं,कचरे को कम करें। अन्त में सभी कैडेट्स को पर्यावरण की रक्षा की शपथ दिलाई गई।