मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पर्यावरण संरक्षण से ही होगा भविष्य सुरक्षित

June 5, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खण्डेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी, बरेली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई , 8वीं यूपी गर्ल्स एनसीसी बटालियन की कैडेट्स एवं डीएलएड के विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस वर्ष की थीम प्लास्टिक उन्मूलन को केंद्र में रखते हुए छात्रों ने पीपल, नीम, जामुन, अमरूद, गुलमोहर , गुलाब इत्यादि के पौधों का रोपण किया गया व यह संदेश दिया वृक्ष लगाओ, धरती बचाओ, जीवन बचाओ। साथ ही महाविद्यालय में सफाई अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के महानिदेशक डॉ अमरेश कुमार ने कहा कि यदि हम पर्यावरण की रक्षा करना चाहते हैं तो हमें न केवल वृक्षारोपण करना होगा, बल्कि स्वच्छता, जल संरक्षण और सतत विकास की दिशा में भी ठोस कदम उठाने होंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. सिंह ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग और जैव विविधता की रक्षा ही आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित कर सकती है।इस कार्यक्रम में कैडेट्स .ममता ,पायल , प्राची, विशाखा , व्यूटी, शैली, सृष्टि एवं स्वयंसेवक शिवम, राजेश, प्रभात,लवली, सौम्य, किरन, मुस्कान,शैली, कल्पना , आंशिका, कशिश , शीतल, गौतम सहित कई अन्य विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता सक्सेना एवं एनसीसी प्रभारी ले रचना के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर को सफल बनाने में प्रवक्ता डॉ. शिव स्वरूप, डॉ. नृपेंद्र प्रताप सहित समस्त शिक्षकगणों का सराहनीय सहयोग रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights