मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर किया वृक्षारोपण , निकाली रैली

June 5, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पर्यावरण विज्ञान विभाग, बरेली कॉलेज, बरेली के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या 4 जून को वृक्षारोपण का कार्यक्रम कालेज प्रांगण में कराया गया वृक्षारोपण डॉ ए के चौहान ( वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ ), सदस्य, प्रबंध समिति, बरेली कॉलेज बरेली एवं सुभाष मेहरा सदस्य प्रबंध समिति बरेली कॉलेज बरेली एवं प्रोफेसर ऐ पी सिंह, निदेशक स्ववित्पोषित पाठ्यक्रम, बरेली कालेज, बरेलीके कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। तत्पश्चात महाविद्यालय सभागार के समक्ष से पर्यावरण जन जागरूकता पदयात्रा का शुभारंभ झंडी दिखा के किया गया। यह पदयात्रा पश्चिमी गेट नावेल्टी चौराहा अयूब खान चौराहा, बटलर प्लाजा, चौकी चौराहा, गांधी उद्यान, आनंद आश्रम,पूर्वी गेट से होती हुई बरेली कॉलेज में संपन्न हुई। इस पदयात्रा में लगभग 250 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया तथा आमजन को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को बताते हुए इसका कम से कम उपयोग करने की सलाह दी। इस अवसर पर पर्यावरण विज्ञान विभाग के डॉ जसपाल सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, सयोजक ,डॉ. गौरव भूषण, डॉ. अनामिका अग्रवाल एवं डॉ. निष्ठा सेठ की विशेष उपस्थिति रही। रैली का संचालन आफरी जुल्फिकार, अंजलि, माहिर नजीम, निकिता त्रिपाठी, नीरज कुमार, मुकेश कुमार, अभिषेक गौतम, दिनेश कुमार , मंजीत सिंह , प्रदीप कुमार एवं नितिन सिंह द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त 5,6 जून को प्रातः 10:00 बजे पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा “Environmental Issues and Challenges in the 21st Century (EICC 2025)” विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का भी आयोजन बरेली कॉलेज बरेली में कराया जाएगा। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से पर्यावरण वैज्ञानिक, शोधार्थी एवं प्रतिनिधि भाग लेने तथा पर्यावरण को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त एवं सुरक्षित रखने के प्रयासों पर चिंतन एवं मनन करेंगे। 3 जून 2025 को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर जिन प्रतियोगिताओं आयोजन हुआ था उसमें पोस्टर प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप (12वीं कक्षा) में प्रथम स्थान अमित सिंह ,द्वितीय स्थान मुस्कान मौर्य एवं तृतीय स्थान अक्षय सक्सेना ने प्राप्त किया | सीनियर ग्रुप (स्नातक एवं स्नातकोत्तर) में प्रथम स्थान उन्नति सक्सेना ,द्वितीय स्थान आकांशा चतुर्वेदी एवं तृतीय स्थान अंश रस्तोगी ने प्राप्त किया | निबंध लेखन प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप प्रथम स्थान प्रियंका सिंह, द्वितीय स्थान मोहिनी शुक्ला एवं तृतीय स्थान तरभ फातिमा ने प्राप्त किया । भाषण प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान अतुल्य यादव, द्वितीय स्थान प्रज्ज्वल कुमार ने प्राप्त किया । सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान अभय सिंह ,द्वितीय स्थान रानी कुमारी , एवं तृतीय स्थान नेहा यादव ने प्राप्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights