मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली में रक्षा लेखा कार्यालय का अत्याधुनिक भवन का उद्धघाटन डॉ. मयंक शर्मा ने किया

June 4, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । कैंट स्थित जाट रेजीमेंटल सेंटर परिसर में रक्षा लेखा विभाग के नव निर्मित वेतन लेखा कार्यालय भवन का भव्य उद्घाटन रक्षा लेखा महानियंत्रक डॉ. मयंक शर्मा, आई.डी.ए.एस. ने किया। यह समारोह गरिमामय उपस्थिति और सशस्त्र बलों के प्रति सेवा भावना के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। रक्षा लेखा विभाग के बरेली स्थित वेतन लेखा कार्यालय का नव निर्मित भवन अब पूरी तरह से कार्यशील हो गया है। इसका लोकार्पण एक भव्य एवं औपचारिक समारोह में रक्षा लेखा महानियंत्रक डॉ. मयंक शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने विभाग की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए वेतन व पेंशन मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु कर्मचारियों से सेवा गुणवत्ता बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रक्षा लेखा नियंत्रक (सेना) मेरठ तरुण कुमार जाजोरिया, आई.डी.ए.एस., चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल राजेंद्र राय, एस एम, उत्तर भारत एरिया, तथा कमांडेंट ब्रिगेडियर मनीष कुकरेती, एस एम उपस्थित रहे। प्रभारी सहायक नियंत्रक मनोज कुमार ने नव भवन की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि यह भवन आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है, जिसमें सम्मेलन कक्ष, क्रेच, विश्राम गृह, आगंतुक कक्ष एवं रक्षा पेंशनसेवा हेतु समर्पित स्पर्श कक्ष की व्यवस्था है। इससे कार्यालयीन कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार होगा और जवानों व पेंशनभोगियों को त्वरित सेवाएं मिल सकेंगी। इस विशेष अवसर पर वरिष्ठ अधिकारीगण मुकेश शर्मा, अजय श्रीवास्तव, आशीष सेठी, समीर कुमार, शंभू शरण, मनोज शुक्ला, एस. के. दीक्षित, प्रशांत सक्सेना, नेत्रपाल शर्मा, प्रताप शंकर श्रीवास्तव एवं बड़ी संख्या में विभागीय कर्मचारीगण उपस्थित रहे। यह भवन वर्षों से लंबित एक महत्वपूर्ण मांग की पूर्ति का प्रतीक है, जो अब आधुनिक सुविधाओं के साथ रक्षा लेखा विभाग की कार्यक्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights