बदायूं।।जिला जज विवेक संगल,जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह,लोक अदालत जज शिव कुमारी,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तौसीफ रजा द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बन्दी बैरकों भोजनालय, चिकित्सालय को चैक किया गया। बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली गयी। जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाये व साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध मे सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जेल अधीक्षक को साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा सीसीटीवी कैमरो के संचालन के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी । इस दौरान जेल अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर ,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली / सिविललाइन ,थानाध्यक्ष महिला थाना, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।