कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान
June 4, 2025By admin0 comments
👁0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
WhatsAppImage2026-08-15at31412PM
WhatsAppImage2026-02-15at42246PM
WhatsAppImage2025-01-28at185417
WhatsAppImage2026-04-18at13010PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM
WhatsAppImage2024-01-16at121909
WhatsAppImage2025-04-15at90710PM
WhatsAppImage2023-06-02at74514PM1
IMG-20240118-WA0003
WhatsAppImage2023-01-27at82310PM
Screenshot286
WhatsAppImage2023-01-23at31821PM1
Screenshot500
WhatsAppImage2023-05-04at112513AM
WhatsAppImage2023-01-04at122336PM
WhatsAppImage2024-02-05at181335
Screenshot247
WhatsAppImage2023-01-29at22819PM
WhatsApp-Image-2022-10-26-at-44911-PM-1024x569
imgonline-com-ua-resize-WIwUWE3jYK6r
CoolerImporiumPDF1pdf
WhatsAppImage2026-03-25at13839PM
alphabetschool
बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय ने जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यों में तेजी लाने व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि पाइप पेयजल योजना अन्तर्गत किए जाने वाले गड्ढांे को समयानुसार भरवाया जाए ताकि आमजन को उससे कोई परेशानी ना हो। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में आहूत बैठक में जिलाधिकारी अवनीश राय ने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देेश दिए कि जिन परियोजनाओं में कार्य पूर्ण हो गया है उसकी सूची उपलब्ध कराएं तथा जो परियोजनाएं दिसंबर 2025 तक पूर्ण होनी है उसकी भी सूची अलग से उपलब्ध कराएं। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि योजना अंतर्गत जनपद में 857 ओवरहेड टैंक बनाए जाने हैं। 1444 राजस्व ग्रामों में पाइप पेयजल योजना अंतर्गत शुद्ध व साफ जल पहुंचाए जाना है। जल जीवन मिशन की परियोजना लगभग 1860 करोड रुपए की है। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्मित 29 परियोजनाएं बिजली से चलती हैं तथा 828 परियोजनाएं सोलर व जनरेटर से संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि पी0एन0सी0 इंफ्रा को ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट 10 वर्ष तक करना होगा। उन्होंने बताया कि एन0ए0बी0एल0 से एक्रेडिटेड लैब की स्थापना जनपद स्तर पर जल जीवन मिशन ग्रामीण के कार्यालय में की गई है जहां पेयजल की शुद्धता की जांच की जाती है वहीं प्रत्येक ग्राम में पांच महिलाओं को जल की शुद्धता की जांच करने के लिए प्रशिक्षित भी किया गया है। उन्हें जांच हेतु एक एफ0टी0 किट(फील्ड टैस्ट किट) भी दी गई है। एक एफ0टी0 किट से 100 सैंपलों की जांच की जा सकती है। प्रत्येक माह 20 सैंपल की जांच की जानी है तथा एक एफ0टी0 किट लगभग 05 महीने चलती है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण नरेंद्र वर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी व जल जीवन मिशन कार्यादायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।