मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डीएम ने अधिकारियों संग किया कछला घाट का निरीक्षण

June 4, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुधवार को कछला घाट का निरीक्षण किया। डीएम ने ज्येष्ठ मास के गंगा दशहरा के लिए की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मान्यता है कि ज्येष्ठ मास के गंगा दशहरा के दिन देवी गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इस दिन गंगा स्नान और पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दिन गंगा में स्नान करना पुण्यदायी माना जाता है। जिलाधिकारी ने कछला घाट पर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का एक-एक कर जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कछला घाट पुल के ऊपर बनाए गए फ्लाईओवर से भी मुआयना कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने घाट के दोनों ओर का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights